
Crime News: पीलीभीत जिले के कलीनगर में घर की दीवार फांदकर कमरे में घुसे आरोपी ने युवती से तमंचे के बल पर रेप किया. परिजन के जागने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जानकारी के अनुसार माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात उसकी पुत्री कमरे में जाकर सो गई. वह और उसका पुत्र बरामदे में सो रहे थे. आरोप है कि रात करीब दो बजे एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया युवक ने कमरे में जाकर तमंचे के बल पर बेटी के साथ रेप किया. शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह भनक लगी तो वह कमरे में पहुंची l
NEWS SOURCE : lalluram
