Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कॉलेज से लौट रही दलित छात्रा को अगवा कर 2 दिन तक की दरिंदगी, शर्मनाक घटना

कॉलेज से लौट रही दलित छात्रा को अगवा कर 2 दिन तक की दरिंदगी, शर्मनाक घटना

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2024Updated:March 6, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ग्वालियर में महिला अपराध से जुड़ा फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा को उंसके ही गांव के एक युवक ने घर छोड़ने के लिए लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने दो दिन तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी फटाफट दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, दलित वर्ग की 20 वर्षीय पीड़ित युवती ग्वालियर के सबसे बड़े कॉलेज कमलाराजा कन्या महाविद्यालय की छात्रा है। आरोप है कि लड़की कॉलेज से पढ़कर अपने गांव जाने के लिए निकली थी, तभी उसके ही गांव का युवक श्याम स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां आ गया। श्याम ने छात्रा से कहा कि वह भी गांव जा रहा है और वह उसे घर छोड़ देगा। वह झांसे में आ गई। लिफ्ट देने के बहाने श्याम ने छात्रा को अपनी गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन वह गांव न जाकर उसे एक कमरे में ले गया और उसे बंधक बना लिया। छात्रा ने विरोध किया तो श्याम उसे धमकी देने लगा कि अगर वह चुप नहीं रही तो उसके भाई को जान से मरवा देगा। उंसकी बहन को भी उठवा लेगा। इससे छात्रा बुरी तरह डर गई। इसके बाद आरोपी श्याम ने लगातार दो दिन तक बंधक बनाकर छात्रा साथ कई बार दरिंदगी के साथ दुष्कर्म किया।

युवक की दरिंदगी के बाद भी छात्रा लगातार प्रतिरोध करती रही। उसके चीखने-चिल्लाने के कारण श्याम उसे झांसी रोड थाने के आगे सुनसान सड़क पर छोड़कर भाग गया। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने अपनी जुबान खोली तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देगा। बदहवास और दर्द से कराहती हालत में छात्रा जैसे-तैसे अपने घर पहुंची।

दो दिन तक छात्रा के घर नहीं आने से परेशान उसके परिजनों ने बेटी की दशा देखी तो उससेइसकी वजह पूछी। इस पर छात्रा ने रोते हुए सारी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद छात्रा के हिम्मत जुटाकर उसके मां-बाप उसे लेकर कम्पू थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता छात्रा का मेडिकल करान के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा। सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी को अपहरण, बंधक बनाने और रेप सहित अनेक धाराओं में देर रात गिरफ्तार कर लिया है। अभी पीड़िता की भी काउंसलिंग कराकर पूछताछ की जा रही है कि इसमें क्या कुछ और लोग भी शामिल थे? आरोपी से भी पूछताछ जारी है।

NEWS SOURCE : livehindustan

A Dalit student returning from college was kidnapped and tortured for 2 days a shameful incident. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.