Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खूबसूरत और जवान बनाए रखने में करते हैं मदद, महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपरफूड

खूबसूरत और जवान बनाए रखने में करते हैं मदद, महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपरफूड

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल की महिलाएं सुपर बिजी हैं। घर, ऑफिस, पति और बच्चे को संभालने के चक्कर में महिलाएं अपनी सेहत को साइडलाइन कर देती हैं। खासतौर से वर्किंग महिलाओं के कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा एनर्जी और अच्छे खान-पान की जरूरत होती है। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। वहीं प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान शरीर में कई बार हार्मोंस में बदलाव आता है। इसलिए औरतों को स्वस्थ बने रहने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी सुपरफूड को जरूर शामिल करना चाहिए।

Video हुआ वायरल, 9 रुपये के लिए लड़कों ने दुकान में कर दी तोड़फोड़, गुरुग्राम में ऐसी गुंडागर्दी

महिलाओं के लिए जरूरी सुपरफूड (Women Superfood)

  1. मिल्क और ऑरेंज जूस- उम्र के साथ शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को डाइट में दूध और संतरे का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। दूध और संतरे का जूस पीन से शरीर को कैल्शियम और विटामिन D आसानी से मिल जाता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  2. दही- वैसे तो सभी के लिए दही फायदेमंद साबित होती है, लेकिन खासतौर से महिलाओं को लो फैट योगर्ट को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। दही में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। कई रिसर्च में ये कहा गया है कि रोजाना दही का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। पेट के लिए दही फायदेमंद होती है इससे वेजाइनल इंफेक्शन और अल्सर का खतरा दूर होता है।
  3. टमाटर- त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए डाइट में टमाटर जरूर शामिल करें। टमाटर एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें लाइकोपीन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है। इससे ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर हार्ट के लिए फायदेमंद हैं साथ ही एंटी एजिंग का काम करते हैं।
  4. आंवला- सुपरफूड की लिस्ट में आंवला सबसे ऊपर आता है। आंवला खाने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। महिलाओं की सेहत के लिए आंवला बेहद जरूरी बताया जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विटामिन सी, विटामिन ए, बी, पौटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर आंवला पेट, आंख, त्वचा और बालों के लिए वरदान है।
  5. पालक- महिलाओं को अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियां खाने से शरीर को भरपूर आयरन मिलता है। इसके लिए डाइट में पालक, ब्रोकली, पत्ता गोभी या अन्य हरी सब्जियों को शामिल करें। इससे शरीर को आयरन, विटामिन बी, कैल्शियम और अन्य मिनिरल्स मिलते हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 these 5 superfoods are important for women These 5 superfoods help in keeping beautiful and young
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.