Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पिछले 10 वर्षो में फरीदाबाद में अभूतपूर्व विकास कार्यों करना सरकार की बड़ी उपलब्धि: कृष्ण पाल गुर्जर

पिछले 10 वर्षो में फरीदाबाद में अभूतपूर्व विकास कार्यों करना सरकार की बड़ी उपलब्धि: कृष्ण पाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
फरीदाबाद: भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। इसी कड़ी में पिछले 10 वर्षों में फरीदाबाद जिला में भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आरओबी, आरयूबी पुल, रोड, एलिवेटर के विकास कार्य सहित लोगों की मूलभूत सुविधाओं के चहुमुखी विकास कार्य करवाने का प्रयास किया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री आज वीरवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्पाल गुर्जर ने कहा कि मैने अपने राजनीतिक जीवन के पिछले 40 वर्षों में कभी भी फरीदाबाद जिला का इतना विकास कार्य नहीं देखा, जितना पिछले 10 वर्षों में हुआ है। उन्होंने कहा कि कहा कि विश्व में देश की आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूती मिल रही है। विश्व में भारत पांचवा मजबूत आर्थिक स्थिति वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि आज वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पंचकुला से लाइव प्रसारण के जरिए 4223 करोड रुपए की धनराशि से 679 विकास योजनाओं परियोजनाओं का लोक लोकार्पण किया है।
फरीदाबाद की यह परियोजनाएं रहीं शामिल
फरीदाबाद जिला के गांव मोहना में सरकारी कॉलेज का उद्घाटन हुआ जिसपर अनुमानित लागत 13.20 करोड़ रुपये का खर्च आया है। पेव शोल्डर 4 लेन एलिवेटेड रोड दिल्ली आगरा रोड एनएच-19 से दिल्ली, वडोदरा एक्सप्रेस-वे वाया बल्लभगढ़ मोहना रोड के साथ-साथ लेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया जिसकी लागत 21493 लाख रुपये है। गांव नचौली में सरकारी महाविद्यालय का उद्घाटन किया 13.20 करोड़ रुपये का खर्च आया है। बडख़ल में सब डिविजन ऑफिस कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है, जिसकी कुल लागत 3167.71 लाख रुपये है। सीकरी से धौज रोड किमी 0.00 से 13.20 का सुधार/पुनर्निर्माण कार्य जिसकी कुल लागत 2432.47 लाख रुपये है। सेक्टर-23 में 20.50 करोड़ की लागत से 66 केवी सब-स्टेशन का उद्घाटन किया गया।
विकास परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा के उच्चत्तर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद के विकास में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का अहम योगदान रहा है। मनोहर मनोहर और कृष्ण पाल गुर्जर की डबल इंजन की जोड़ी की सरकार ने फरीदाबाद में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रोड, स्ट्रीट लाइट, एलईडी लाइट, पार्कों का सौंदर्य करण, कॉलेज व स्कूल निर्माण सहित चहुमुखी विकास करने में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पंचकुला से लाइव प्रसारण को भी उपस्थित लोगों ने बैठकर देखा।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नगर, विधायक नैयनपाल रावत, बीजेपी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोरा, जिला परिषद के चेयरमैन विजय सिंह सहित एडीसी आनंद कुमार, एसडीएम अमित कुमार, एसडीएम अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Doing unprecedented development work in Faridabad in the last 10 years is a big achievement of the government: Krishna Pal Gurjar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.