Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पिता ने शादी के चंद घंटे पहले बेटे को मार डाला, दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना

पिता ने शादी के चंद घंटे पहले बेटे को मार डाला, दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली में एक सनसनी हत्या का मामला सामने आया जिसमें शादी से कुछ ही घंटो पहले गौरव सिंघल नाम के व्यक्ति की कलयुगी बाप ने अकेले में बुलाया और तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसे कुदाल से गोदकर मार डाला. जिस व्यक्ति की हत्या हुई वो पेशे से जिम ट्रेनर था.उसके पिता रंगलाल को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन लोगों की अभी तलाश जारी है.

बेटे की गुरुवार को शादी थी. कहा जा रहा है कि गांव वालों के सामने हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी पिता रंगलाल (50) को जयपुर से पकड़ लिया है. पुलिस ने रंगलाल के कब्जे से 15 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी बरामद की है.

दो मार्च को भी हुआ था झगड़ा पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो मार्च को भी पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था. रंगलाल काफी गुस्से में था. गौरव की शादी गुरुवार सात मार्च को थी. शादी से पहले घर में संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और उसने गौरव को बताया कि उसके पिता उनकी ही निर्माणधीन इमारत में बुला रहे हैं. गौरव अपने पिता के पास चला गया. पिता ने अपने तीन साथियों के साथ कुदाल से उस पर हमला कर दिया. आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खींचकर दूसरे कमरे में डाल दिया और सभी मौके से फरार हो गए. रिश्तेदारों को जब गौरव नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई. देर रात जब परिजन निर्माणधीन इमारत में पहुंचे तो वहां गौरव का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को गौरव की सगाई हुई थी. 7 मार्च को ककरोला में बारात जाने वाली थी. आरोप है कि सगाई से एक दिन पहले ही गौरव ने अपने पिता का गांव वालों के सामने अपमान किया था. बताया जा रहा है कि पिछले छह सालों से बाप-बेटे में अनबन चल रही थी. गौरव काफी पैसे खर्च करते थे. हमेशा घूमने फिरने इंडिया से बाहर जाते थे. यह बात पिता को पसंद नहीं थी. इस बात को लेकर उनके बीच मनमुटाव रहता था.

एक कॉल से पकड़ा गया परिजनों और पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक का पिता फरार हो गया. सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी जयपुर पहुंच गया. यहां से उसने एक ऑटो चालक का फोन लेकर बेटे की मौत की पुष्टि की. पड़ोसी ने उस नंबर पर फिर कॉल किया और ऑटो वाले को बताया कि यह व्यक्ति अपने बेटे को मारकर फरार हुआ है. ऑटो वाले ने इसकी सूचना जयपुर पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी ने उसे दबोच लिया. इसके बाद आरोपी को पकड़ने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई l

NEWS SOURCE : lalluram

faridabadnews faridabadnews24 Father kills son just hours before marriage shocking incident in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.