
यूपी के रामपुर में 2 लड़कियां एक-दूसरे को दिल दे बैठीं। दो युवतियों का प्यार परवान चढ़ा तो शादी के लिए दोनों थाने पहुंच गई। दोनों युवतियों को शादी की जिद करता देख पहले तो थाना पुलिस भी चकरा गई। पुलिस ने दोनों को समझाते हुए उनके परिजनों को मौके पर बुला लिया। दोनों युवतियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का उत्तरांचल की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों रुद्रपुर में कमरा लेकर एक साथ रह रही थी।
बताते हैं चार दिन पहले दोनों कोर्ट मैरिज के लिए जा रही थी तो उनके परिजनों ने पकड़ लिया। रुद्रपुर पुलिस ने पंचायत के बाद दोनों युवतियों को उनके घरों को भेज दिया। शनिवार दोपहर रुद्रपुर निवासी युवती अपने घर से भाग कर अजीमनगर के करनपुर गांव आ गई। इस दौरान लोगों ने दोनों को समझाना चाहा लेकिन नहीं मानी। आनंद फानन में दोनों युवतियां अजीमनगर थाने पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। दोनों युवतियों की जिद देख पहले तो पुलिस भी चकरा गई। पुलिस ने दोनों युवतियों को समझकर महिला डेक्स में बैठा दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुला लिया। थाने पहुंचे दोनों के परिजनों को पुलिस ने दोनों युवतियां को उनके हवाले कर दी। प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा ने बताया दोनों युवतियों को उनके परिजन अपने साथ ले गए हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
