
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह (former Union Minister Birendra Singh) के बेटे और हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ( Hisar MP Brijendra Singh) लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वह आज ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। वह अपने पिता के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंच गए हैं। दरअसल इस बार भाजपा हिसार से उनका टिकट काट सकती है।ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी।
इसी के चलते उन्होंने अहम फैसला लिया है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता भी कांग्रेस में जा सकती हैं लेकिन अभी वह दोनों भाजपा में ही बने रहेंगे। बता दें पिछले कई माह से दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस के संपर्क में हैं। बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लंच में भी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं सार्वजनिक मंचों से सोनिया गांधी और राजीव गांधी की जमकर तारीफ भी कर चुके हैं।
NEWS SOURCE : jagran
