Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस BJP सांसद ने चुनाव लड़ने से किया था इंकार अश्लील Video वायरल होने के बाद, जानिए कहां से और कितने बार रह चुके हैं MP

इस BJP सांसद ने चुनाव लड़ने से किया था इंकार अश्लील Video वायरल होने के बाद, जानिए कहां से और कितने बार रह चुके हैं MP

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Viral Video. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि भाजपा ने सांसद को दोबारा टिकट दिया है. भाजपा ने जैसे ही पहली सूची का ऐलान किया तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो को लेकर यूपी के बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह फर्जी है और जब तक मैं निर्दोष साबित न हो जाऊ तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगा.

बता दें कि भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद सांसद ने यह फैसला लिया है. बीजेपी ने उन्हें इसबार भी बाराबंकी से टिकट दिया था. लेकिन रावत ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है. उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जब तक उन्हें क्लीन चिट नहीं मिलती, वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सांसद का वीडियो वायरल होने की वजह से बीजेपी हाईकमान में हड़कंप मच गया है.

वायरल वीडियो में एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही और उसके पास में सांसद उपेंद्र रावत सटे हुए दिख रहे हैं. हालांकि, इस अश्लील वीडियो को बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा फर्जी और एडिटेड बताया गया है. रावत ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की जांच-पड़ताल कर रही है.

वीडियो को लेकर सांसद ने ये कहा

रावत का कहना है कि ये एआई से बना वीडियो है और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से निवेदन है कि इसकी जांच कराएं. रावत ने कहा कि जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा. उपेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो डीपफेक एआई तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है, इसके संदर्भ में मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवाई जाए. जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा.

ऐसे बने सांसद

बता दें कि उपेंद्र रावत 2014 में बाराबंकी से बीजेपी सांसद बनी प्रियंका रावत के साथ जुड़ गए और इनके घर पर रह कर सांसद प्रियंका रावत के कार्यालय पर काम देखने लगे. 2017 में विधानसभा चुनाव में उन्हें जैदपुर से टिकट मिला, जिसमें उपेंद्र रावत भारी वोटों से विजयी हुए. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बाराबंकी लोकसभा का टिकट मिला, जिसका प्रियंका रावत और उनके सहयोगियों ने काफी विरोध किया था. 2019 में एक लाख वोटों से समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम सागर रावत को हराया.

NEWS SOURCE : lalluram

faridabadnews faridabadnews24 know from where and how many times he has been an MP This BJP MP had refused to contest elections after the obscene video went viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.