Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मोदी सरकार में मिला है महिलाओं कों उनका हक और सही सम्मान : प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल

मोदी सरकार में मिला है महिलाओं कों उनका हक और सही सम्मान : प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल

faridabadnews24By faridabadnews24March 13, 2024No Comments2 Mins Read
Faridabad : रोहतक के जिला विकास भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो महिलाओ ने अपनी भागीदारी निभाई। नारी शक्ति के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले रोहतक जिला से लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने उत्तर प्रदेश से बतौर मुख्यातिथि पहुँचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का रोहतक के सर्किट हॉउस पहुँचने पर बुक्का भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने मंच के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ शक्ति का अभिवादन और स्वागत किया व कार्यक्रम की आयोजक प्रतिभा सुमन कों सफल आयोजन की बधाई दी। इस मौके पर विपुल गोयल ने सरकार में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा की महिलाओं का हक और उनका सही सम्मान करने का अगर किसी ने कोई काम किया है तो वो भाजपा की मोदी सरकार ने किया है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं कों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम-राम दी। गोयल ने कहा की पहले की सरकारों ने हमेशा झूठ की राजनीति की और वोट लेकर जनता को बरगलाने का काम किया लेकिन आज देश का हर वर्ग जानता है की देश की दिशा और दशा ठीक करके अगर कोई नए विकसित भारत का निर्माण कर सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है क्योंकि मोदी ने जो ठाना है वो करके दिखाया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज पक्ति के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्तित्व का विकास करना नए विकसित भारत की शुरुआत है। इस मौके पर मंच से प्रदेश उपाध्यक्ष गोयल ने महिलाओं से आह्वान किया की सभी संकल्प ले की फिर से कमल खिलाना है और मोदी कों तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है जिस पर सभी महिलाओ ने तालियाँ बजाकर गोयल की बात का समर्थन किया। गोयल ने कहा की जो लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री मोदी ने शुरुआत की है इससे जल्द ही तीन करोड़ बहनें लखपति बनेंगी।
इस मौके पर रोहतक से स्थानीय सांसद अरविन्द कुमार शर्मा, सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, सरिता नारायण पूर्व विधायिका, नरेश कौशिक पूर्व विधायक बहादुरगढ़, राजू सहगल उप महापौर नगर निगम रोहतक, राजबाला चहल, रेनू डाबला, उषा शर्मा महिला जिला अध्यक्ष, राजपाल जांगड़ा जिला अध्यक्ष झज्जर, ज्योत्सना रोहिला, राजरानी शर्मा, मदन गोयल व सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।
faridabadnews faridabadnews24 Women have got their rights and proper respect in Modi government: State Vice President Vipul Goyal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.