Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बोले- भाइयों में झगड़ा ना हो, इसलिए…, कुर्सी तो चली गई अब प्रॉपर्टी का क्या करेंगे मनोहर लाल?

बोले- भाइयों में झगड़ा ना हो, इसलिए…, कुर्सी तो चली गई अब प्रॉपर्टी का क्या करेंगे मनोहर लाल?

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए उनकी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में जिन तपस्वी और ईमानदार व्यक्ति होने के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह सच्चाई की कसौटी पर कहीं न कहीं खरे उतरते हैं। कुर्सी से हटने के बाद मनोहर लाल को न तो किसी बड़े घर की इच्छा है और न ही किसी फार्म हाउस की जरूरत है।

रोहतक जिले के निंदाना में अपने पैतृक घर को लाइब्रेरी बनाने के लिए दान कर चुके मनोहर लाल की इच्छा है कि अपने देहावसान के बाद उनकी जो भी थोड़ी बहुत संपत्ति होगी, उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर देंगे। ऐसा इसलिए जिससे संपत्ति के लिए भाइयों या परिवार के अन्य लोगों के बीच किसी तरह का झगड़ा न हो।

कांडा का वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल

हरियाणा लोकहित पार्टी के सिरसा से विधायक गोपाल कांडा ने इस अभिभूत करने वाले सच्चाई को उजागर किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में गृह मंत्री रह चुके गोपाल कांडा ने 2019 से भाजपा सरकार को समर्थन दे रखा है। कांडा सिरसा से दूसरी बार विधायक बने हैं। कांडा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कांडा कह रहे हैं कि मैं एक राजनेता के साथ एक बिजनेसमैन भी हूं। मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल को परख चुका हूं। मनोहर लाल को मैंने रिटायरमेंट के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं भी फार्म हाउस बनाकर देने की पेशकश की थी।

गोपाल कांडा के घर देने पर मनोहर लाल ने कही ये बात

गोपाल कांडा के अनुसार, इस पर मनोहर लाल ने कहा कि गोपाल मैं इसका क्या करुंगा। पूरा हरियाणा मेरा घर है। मेरे देहावसान के बाद इस सारी प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों में बंटवारे के लिए लड़ाई होगी। मैं अपनी सारी संपत्ति, जो भी मेरे नाम है, वह प्रधानमंत्री राहत कोष में देकर जाऊंगा।

बता दें कि गोपाल कांडा द्वारा 2019 में दिए गए हलफनामे के मुताबिक 70 करोड़ रुपये से अधिक चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि एडीआर की साल 2023 में जारी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति संबंधी रिपोर्ट के मुताबिक मनोहर लाल करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। मनोहर लाल पर पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन है। कैश राशि सिर्फ एक लाख रुपये है। अचल संपत्ति में मनोहर लाल के पास 50 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि है। करीब तीन लाख रुपये की कीमत वाला अपना घर पहले ही वह दान कर चुके हैं।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 He said - There should be no quarrel between the brothers now what will Manohar Lal do with the property? so... the chair is gone
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.