Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Lok Sabha Election 2024: पूर्व सीएम हुड्डा ने बताया चुनावी रुख, चुनाव में होगा कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला

Lok Sabha Election 2024: पूर्व सीएम हुड्डा ने बताया चुनावी रुख, चुनाव में होगा कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला

faridabadnews24By faridabadnews24March 24, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला होगा। बाकी जितने भी दल चुनाव लड़ेंगे, वह सब एक दूसरे के वोट काटने का काम करेंगे। हुड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा-जेजेपी का गठबंधन तोड़ने का नाटक रचा गया है। देश के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि सरकार के खिलाफ विश्वासमत से पहले कोई पार्टी अपने विधायकों को विधानसभा से गैर हाजिर होने के लिए कहे, लेकिन जेजेपी ने ऐसा किया। इसका मतलब साफ है कि जेजेपी अब जनता के बीच एक्सपोज हो चुकी है।

लोग सरकार बदलने का बना चुके मन- हुड्डा

मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बदल दिया है, लेकिन चेहरे बदलने से कुछ नहीं होता। लोग सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि साढ़े चार साल में भाजपा व जेजेपी ने हरियाणा को गर्त में पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस इस सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। इससे पहले भाजपा व जेजेपी के बीच गठबंधन तोड़ने का समझौता हो चुका था।

जेजेपी ने अपने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप- हुड्डा

यह गठबंधन टूटने के बाद भी जेजेपी ने अपनी पार्टी के विधायकों के लिए व्हिप जारी किया कि वे विधानसभा में कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास मत पर वोटिंग के दौरान गैर हाजिर रहें। ऐसा हमने आज तक कहीं होते नहीं देखा। यह भाजपा व जेजेपी की गठबंधन टूटने के बाद भी मिलीभगत का बहुत बड़ा उदाहरण है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में भाजपा की सरकार गिर सकती थी। जेजेपी और भाजपा के कई विधायक सरकार से नाराज बैठे हैं। लेकिन जेजेपी ने प्रदेश की जनता के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाकर भी विश्वासघात किया था और कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने पर भी धोखा किया है।

कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी चुनाव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव लड़ेगी। होली के बाद कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा के नामों पर चर्चा की जाएगी। पूर्व सीएम ने पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि कांग्रेस स्वयं चुनाव लड़ने में सक्षम है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी कांग्रेस में शामिल नहीं हुई है। कांग्रेस कभी जातियों की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, 6000 रुपये मासिक पेंशन करेंगे और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति को बहाल करेंगे।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Lok Sabha Election 2024: Former CM Hooda told his election stance there will be competition between Congress and BJP in the elections.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.