Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस तकनीक का हो रहा इस्तेमाल, सावधान! अब फोन में अपनों की आवाज निकालकर हो रही है ठगी

इस तकनीक का हो रहा इस्तेमाल, सावधान! अब फोन में अपनों की आवाज निकालकर हो रही है ठगी

faridabadnews24By faridabadnews24March 24, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

‘मैं पुलिस विभाग से बोल रहा हूं. आपका बेटे को रेप केस में गिरफ्तार हुआ है. अगर बेटे को बचाना चाहते हो तो दो लाख रुपये सेंड करो. पीछे से बेटे की आवाज आती है, पापा मुझे बचा लो.’ अगर आपको भी कोई ऐसा फोन काॅल आता है, तो  घबराने की नहीं बल्कि सावधान होने की जरूरत है. कुछ इसी प्रकार से आजकल  ठगी कर रहे हैं. यूपी के मिर्जापुर जिले में इस तरह का मामला सामने आया है. उन्होंने एक पिता को पुलिस बनकर फोन किया, फिर दो लाख रुपये ठग लिए.

मिर्जापुर जिले के टंडनपुर कॉलोनी के रहने वाले मनोज दमकल के पास 27 फरवरी को  दो अलग-अलग नम्बरों से कॉल आई. मनोज दमकल ने बताया कि फोन लगाते ही आवाज आई कि मैं पुलिस विभाग से बोल रहा हूं. तुम्हारे बेटे को एक रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. फोन करने वाले ने आगे कहा कि अगर बेटे को बचाना चाहते हो, तो दो लाख रुपये दे दो. मैं बेटे को बचा सकता हूं. पैसे नहीं दिए तो मैं कुछ भी कर सकता हूं. उसका पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा.

बेटे की आई आवाज… पापा मुझे बचा लो

मनोज दमकल ने बताया कि खुद बात करने के बाद मेरे बेटे की आवाज निकाली. कहा कि पापा मुझे बचा लीजिए, नहीं तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. बेटे की आवाज सुनने के बाद हमने लगभग 1.50 लाख रुपए का इंतजाम करने के बाद उनके खाते में जमा करा दिए. उन्होंने बताया कि उसके बाद जब उन्होंने जब बेटे से उसके फोन पर बातचीत की, तो ऐसा कुछ मामला ही नहीं था. जिसके बाद मनोज दमकल ने साइबर पुलिस में इसकी शिकायत की है.

 ठगी के झांसे में न आएं 

साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि साइबर ठग नई तकनीक एआई का इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहे हैं . जिसमें पुलिस अधिकारी या फिर कोई फोन करके आपके परिवार के किसी सदस्य  की आवाज सुनाकर पैसे ठग ले रहे हैं. ऐसे में आप बिल्कुल झांसे में न आएं. ऐसा अगर फोन आता है तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें. उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए भी ठगी कर रहे हैं. फेक आईडी बनाकर पहले बातचीत करते हैं फिर वीडियो कॉल पर बात करके वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करते हैं. ऐसे में आपको बिल्कुल विचलित नहीं होना है और न ही कोई ट्रांजेक्शन करना है. उन्होंने बताया कि सोशल साइड पर टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर रखें.

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर हो रही ठगी

ओम नारायण सिंह ने बताया कि कोविड के बाद से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर सबसे ज्यादा ठगी हो रही है. वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कई लोग बात करेंगे और एक ग्रुप में ऐड कर देंगे. जहां उनको टास्क दिया जाता है. उन्होंने बताया कि पहली बार उनके खाते में पैसे आ गए. उसके बाद पब्लिक ओपिनियन को देखकर बिजनेस में पैसे लगा देते हैं और ठगी हो जाती है. ओम नारायण सिंह ने बताया कि साइबर थाने में जनवरी 2023 से अबतक 436 मामले आए हैं. जिसमें से 87 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं. 101 मामले में 56 लाख 53 हजार पीड़ित के खाते में रिफंड हुआ है. आईपीसी के 457 के तहत  रजिस्टर्ड केस में 17 लाख रुपये रिफंड कराए हैं.

NEWS SOURCE : news18

be careful! Now fraud is being done by imitating the voices of loved ones on the phone faridabadnews faridabadnews24 This technology is being used
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.