Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आखिर क्‍या है इनमें ऐसा खास, सवा 2 लाख रुपये में बिके इस मंदिर के 9 नींबू

आखिर क्‍या है इनमें ऐसा खास, सवा 2 लाख रुपये में बिके इस मंदिर के 9 नींबू

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2024Updated:March 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Tamil Nadu Temple Lemon Auction: दक्षिण भारतीय राज्‍य तमिलनाडु के मंदिर अपनी भव्‍यता, सुंदरता और संपन्‍नता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. इसके चलते इन मंदिरों में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. तमिलनाडु का एक ऐसा ही प्रसिद्ध मंदिर है विल्लुपुरम मंदिर. यह मंदिर इस समय एक अनोखे मामले को लेकर चर्चा में आया है. हाल ही में यहां पर पंगुनी उथिरम पूजा उत्‍सव संपन्‍न हुआ है. इसके बाद इस मंदिर में 9 नींबू की बोली लगाई गई और यह बोली बहुत ऊंची रकम तक पहुंच गई. आलम यह रहा कि मंदिर में लगी नींबू की बोली में 9 नींबू 2.3 लाख रुपये में नीलाम हुए. महज 20-30 रुपये में मिलने वाले इन नींबूओं की इतनी बड़ी बोली लगने की घटना चर्चा में है. आइए जानते हैं कि नींबूओं की इतनी ऊंची बोली लगने की वजह क्‍या रही और इन नींबूओं में ऐसा क्‍या खास था कि लोग इन्‍हें खरीदने के लिए लालायित थे.

देवता के पवित्र भाले पर लगे थे ये नींबू 

विल्‍लुपुरम मंदिर में हर साल पंगुनी उथिरम उत्सव मनाया जाता है. यह उत्‍सव मनाने की परंपरा कई वर्षों से पुरानी है. इस उत्सव के आखिरी दिन पूजा में उपयोग हुए नींबू की निलामी की जाती है. इस बार इस मंदिर के 9 नींबू 2.3 लाख रुपये में नीलाम हुए हैं. दरअसल, ये नींबू देवता के पवित्र भाले पर लगे हुए थे. इन नींबूओं को लेकर मान्‍यता है कि इन नींबू से बने नींबू पानी का सेवन करने से बांझपन दूर हो जाता है. साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में नि:संतान दंपत्‍ती नीलामी में इन नींबुओं को खरीदने के लिए बड़े इच्‍छुक रहते हैं. लोगों का दृढ़ विश्वास है कि भगवान मुरुगा के भाले में लगे इन नींबू में जादुई शक्तियां होती हैं.

कीलों के मंच पर खड़े होकर होती है नीलामी 

तमिलनाडु के इस मंदिर के पवित्र नींबू की ना केवल नीलामी किए जाने की घटना अनोखी है, बल्कि नींबूओं की नीलामी करने का तरीका भी बहुत खास होता है. दरअसल यह उत्‍सव से जुड़े विभिन्न अनुष्ठानों का संचालन करने के बाद मंदिर के पुजारी कील-जड़ित मंच के ऊपर खड़े होकर इन नींबू की नीलामी करते हैं. इसके बाद लोग ऊंची से ऊंची बोली लगाकर ये नींबू खरीदते हैं. 9 दिन के उत्सव के दौरान मंदिर के पुजारी हर दिन एक नींबू को भाले से छेदते हैं. फिर उत्सव के आखिरी दिन मंदिर प्रबंधन नींबू की नीलामी करता है. इसमें पहले दिन के नींबू को सबसे ज्‍यादा शक्तिशाली माना जाता है. इस साल कुलथुर गांव के एक जोड़े ने 50,500 रुपये में पहले दिन के नींबू को खरीदा है. वहीं सभी 9 नींबू कुल 2,36,100 रुपये में नीलाम हुए हैं

NEWS SOURCE : zeenews

9 lemons of this temple sold for Rs 2.25 lakh faridabadnews faridabadnews24 What is so special about these
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.