Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में क्यों नहीं है जिज्ञासा, इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा

Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में क्यों नहीं है जिज्ञासा, इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई: एक दौर था, जब कलाकारों के पसंदीदा रंग, खानपान या उनके जीवन में क्या चल रहा है, उसकी जानकारी किसी साक्षात्कार के माध्यम से कभी-कभार मिल जाती थी। आज इंटरनेट मीडिया के दौर में प्रशंसक सितारों से इतना जुड़ चुके हैं कि उनके जीवन में क्या चल रहा है, उसकी जानकारी बेहद सहजता से मिल जाती है।

इतना ही नहीं वे अपनी भावनाएं तक कमेंट बॉक्स में लिखकर बयां कर देते हैं। इंटरनेट मीडिया ने कलाकारों और उनके प्रशंसकों की बीच की दूरी को कम कर दिया है। अभिनेत्री रवीना टंडन भी इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हैं। एक तरफ जहां वह इसे समय की मांग कहती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ये भी मानती हैं कि सितारों के आसपास थोड़ा रहस्य बने रहना चाहिए।

कीमती समय इंटरनेट को देना अच्छी आदत नहीं

वह कहती हैं कि अपने बारे में बातें साझा करना ठीक है, लेकिन एक सीमा से अधिक अपना कीमती समय इंटरनेट मीडिया को देना अच्छी आदत नहीं है। पहले जैसे कलाकारों के निजी जीवन को लेकर एक रहस्य या जिज्ञासा बनी रहती थी, वह नहीं रह पाती है। यह तो कुछ वैसी ही बात हो गई कि आपने सारी परफॉर्मेंस स्टेज पर जाने से पहले ही दिखा दी। फिर स्टेज पर क्या दिखाओगे।

यह ठीक है कि समय के अनुरूप बदलना भी चाहिए। यह दौर इंटरनेट मीडिया का है, इसलिए आप उससे भाग नहीं सकते हैं, लेकिन यह तय जरूर कर सकते हैं कि जीवन की कितनी झलक लोगों को दिखानी है।

रवीना टंडन का वर्क फ्रंट

रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में पटना शुक्ला में दिखाई दी हैं। उनकी यह मूवी 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसके अलावा वह जल्द ही वेलकम टू जंगल में भी दिखाई देने वाली है। इस मूवी में उनके साथ कई स्टार्स एक साथ नजर आएंगे।

NEWS SOURCE : jagran

because of internet the life of stars has become a farce. faridabadnews faridabadnews24 Raveena Tandon told- Why is there no curiosity in people's mind
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.