Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार ने किया अलर्ट, मार्केट में आया नया स्कैम, जब तक चार्ज होगा फोन, तब तक बैंक अकाउंट में नहीं बचेगा पैसा!

सरकार ने किया अलर्ट, मार्केट में आया नया स्कैम, जब तक चार्ज होगा फोन, तब तक बैंक अकाउंट में नहीं बचेगा पैसा!

faridabadnews24By faridabadnews24March 31, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज के समय में हमारा स्मार्टफोन या लैपटॉप अगर चार्ज न हो तो बड़ी दिक्कत होने लगती है. ऐसे में जब हम बाहर रहते हैं तो पब्लिक चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं ताकि रास्ता चलते हमारा फोन चार्ज हो जाए और फिर से हम उसे आराम से इस्तेमाल कर सकें. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से चार्ज करना कितना खतरनाक हो सकता है. भले ही आपके डिवाइस में बैटरी कम हो, लेकिन एक छोटी सी गलती से आपको वित्तीय नुकसान होने का खतरा है. अपने डिवाइस को खतरनाक यूएसबी चार्जिंग स्टेशनों में प्लग करने से आप जूस जैकिंग साइबर हमले का शिकार हो सकते हैं.

इसी बात को लेकर भारत सरकार (सीईआरटी-इन) ने स्मार्टफोन या लैपटॉप यूज़र्स को USB चार्जर स्कैम के बारे में चेतावनी दी है. CERT-In की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सुरक्षा घटनाओं से निपटने के लिए भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एजेंसी ने खुलासा किया है कि साइबर अपराधी मैलिशियस एक्टिविटी के लिए एयरपोर्ट, कैफे, होटल, बस स्टैंड और दूसरे पब्लिक प्लेस इंस्टॉल किए गए USB चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या रहता है खतरा!
स्कैमर्स पब्लिक चार्जिंग जगहों पर मैलिशियस हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते हैं, जिससे वे बिना सोचे-समझे यूज़र्स से पासवर्ड, पता और बैंक डिटेल जैसी संवेदनशील जानकारी निकालने में सक्षम हो जाते हैं. जब आप ऐसे खतरनाक चार्जिंग स्टेशन पर अपने डिवाइस को प्लग-इन करते हैं तो सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर आपके डिवाइस से डेटा को चुरा सकता है.

इससे भी खतरनाक बात यह है कि हैकर्स मैलवेयर इंजेक्ट भी कर सकते हैं, जो स्कैमर्स को आपके डिवाइस का कंट्रोल लेने की अनुमति देता है. एक बार जब उनका कंट्रोल हो जाता है, तो अपराधी एक्सेस देने के लिए फिरौती की मांग कर सकते हैं.

USB चार्जर स्कैम से कैसे करें बचाव?
Cert-In ने कुछ सलाह दी है जिससे कि जूस जैकिंग से बचा जा सकता है.
-अपने मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिकल वॉल आउटलेट का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
-कोशिश करें कि अपना खुद का केबल या पावर बैंक साथ रखें.
-अपने मोबाइल डिवाइस को लॉक करना और कनेक्टेड डिवाइस के साथ पेयरिंग डिसेबल करके रखें.
-रिमूवेबल स्टोरेज डिवाइस के पोर्ट तक पहुंच को रोकने के लिए यूएसबी डेटा ब्लॉकर्स का इस्तेमाल करें.
फोन के सॉफ्टवेयर को हमेशा अप टू डेट रखें.

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Government alerts new scam has come in the market there will be no money left in the bank account! till the time the phone is charged
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.