Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पाव भाजी बेचकर सुरेश पुजारी बने 22 रेस्टोरेंट के मालिक, ₹4 की सैलरी, 18 घंटे का काम…

पाव भाजी बेचकर सुरेश पुजारी बने 22 रेस्टोरेंट के मालिक, ₹4 की सैलरी, 18 घंटे का काम…

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sukh Sagar Success Story: अगर आप मन में कुछ करने की ठान लें तो तमाम मुश्किलों, कठिनाईओं के बावजूद आप अपने मुकाम को हासिल कर ही लेते हैं. सुरेश पुजारी ने कभी सोचा नहीं था कि कर्नाटक के छोटे से गांव से निकलकर वो कभी 22 रेस्टोरेंट के मालिक बन सकेंगे. परिवार की हालात ऐसी थी नहीं कि वो पढ़ाई जारी रख सके. बचपन में ही उन्हें काम शुरू करना पड़ा. 10 साल की उम्र में ही उन्होंने मजदूरी शुरू कर दी. गांव में ज्यादा विक्लप नहीं थे, इसलिए वो मुंबई आ गए.

4 रुपये की सैलरी

मुंबई नया शहर था, न कोई जानने वाला, न कोई काम-धंधा, लेकिन सुरेश ने हार न मानने की ठान ली थी.  किसी तरह रेलवे स्टेशन के बगल में एक छोटे से ढाबे में उन्हें काम मिल गया. पूरा दिन वहां काम करने के बदले उन्हें महीने में 4 रुपये मिलते थे. 4 रुपये की तनख्वाह पर उन्होंने दो साल वहां काम किया. बाद में किसी जानने वाले ने उन्हें एक जूस की दुकान पर काम दिला दिया. सैलरी कुछ खास नहीं बढ़ी, लेकिन उन्होंने वहां काम की बारिकियां सीखीं.

18 घंटे काम, रात को पढ़ाई

कुछ दिनों बाज ही उन्हें एक कैंटीन में काम मिल गया. सैलरी बढ़कर 6 रुपये हो गई. उन्होंने समझ लिया था कि बिना पढ़ाई के आगे बढ़ पाना मुश्किल है. दिन में 18-18 घंटे काम करने के बाद वो रात को स्कूल जाते थे.सुरेश पुजारी को पढ़ना पसंद था इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. 9वीं तक की पढ़ाई के बाद वो आगे उसे जारी नहीं रख पाएं. थोड़े-बहुत पैसे बचाकर उन्होंने गिरगांव चौपाटी के पास एक छोटी सी पाव-भाजी की दुकान खोली.

जार्ज फर्नाडिस बने दोस्त
स्वाद ऐसा था कि उनकी दुकान चल पड़ी. उस वक्त के ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष दिग्गज नेता जार्ज फर्नाडिस ने एक बार उनकी दुकान की पांव भाजी खाई. स्वाद इतना पसंद आया कि वो बार-बार वहां आने लगे. जार्ज फर्नाडिस और सुरेश पुजारी की दोस्ती हो गई. उनकी पाव-भाजी की दुकान अच्छी चलने लगी. धीरे-धीरे उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाना शुरू किया. कुछ ही सालों में उनकी दुकान देश के कई हिस्सों में पहुंच गई. आज ‘सुख-सागर’ की भारत में 22 से अधिक रेस्टोरेंट ब्रांच है.

22 रेस्टोरेंट के मालिक

आज सुख सागर की 22 से अधिक ब्रांच हैं. साउथ इंडियन, पाव भाजी, पंजाबी खाने के लिए उनका रेस्टोरेंट फेमस है. आईसक्रीम पार्लर, शॉपिंग मॉल और तीन-स्टार होटल के वो मालिक बन चुके हैं. भारत के अलावा सुख सागर रेस्टोरेंट मध्य पूर्वी देश में भी पहुंच चुका है. अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार उनके रेस्टोरेंट में खाना खा चुके हैं. तमाम मुश्किलों के बावजूद सुरेश पुजारी ने सफलता हासिल कर ली l

NEWS SOURCE :  zeenews

18 hours of work... faridabadnews faridabadnews24 salary of ₹ 4 Suresh Pujari became owner of 22 restaurants by selling pav bhaji
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.