Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बॉक्स ऑफिस पर जारी है ताबड़तोड़ कमाई, सिनेमाघरों में ‘क्रू’ की मची धूम: Crew Box Office Collection Day 5

बॉक्स ऑफिस पर जारी है ताबड़तोड़ कमाई, सिनेमाघरों में ‘क्रू’ की मची धूम: Crew Box Office Collection Day 5

faridabadnews24By faridabadnews24April 3, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्म कर रही है. लोग इस मूवी को बहुत पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने दमदार शुरुआत की थी. फर्स्ट वीकेंड का ‘क्रू’ को बड़ा फायदा मिला था. कमाल की बात है है कि देश के अलावा विदेशों में भी ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है. जानिए पांचवें दिन करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की ‘क्रू’ ने कितने करोड़ का कारोबार किया है. ‘क्रू’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो सिनेमाघरों में लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इसमें करीना कपूर, तब्बू औऱ कृति सैनन की अदाकारी के जमकर चर्चे हो रहे हैं. वहीं, फिल्म की कहानी लोगों के दिलों में बस गई है. ओपनिंग डे पर ‘क्रू’ ने बंपर कलेक्शन किया था. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का 9.25 करोड़ से खाता खुला था. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने जमकर नोट छापे.

40 करोड़ के करीब पहुंची ‘क्रू’
दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़, तीसरे दिन 10.5 करोड़, और चौथे दिन 4.2 करोड़ रुपये की कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर की ‘क्रू’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को देशभर में 3.50 करोड़ का बिजनेस किया है. हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद कलेक्शन थोड़ा कम या फिर ज्यादा हो सकता है. इस तरह ‘क्रू’ ने देशभर में अब तक 37.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

दुनियाभर में तहलका मचा रही फिल्म
कलेक्शन करने के मामले में ‘क्रू’ दुनियाभर में तहलका मचा रही है. पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 20 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, मंगलवार को फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म ने चार दिनों में दुनियाभर में 70.73 करोड़ की कमाई कर ली है. ट्रेड पंडितों का कहना है कि करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की फिल्म ‘क्रू’ बहुत जल्द 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी बताते चलें कि करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च,2024  को रिलीज हुई है. इसमें दिलजीत दोसांझ, राजेश शर्मा, सास्वत चटर्जी ने अहम भूमिका निभाई है. वहीं कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने फिल्म में कैमियो किया है. ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है. रिया कपूर, एकता कपूर, अनिल कपूर और दिग्विजय पुरोहित ‘क्रू’ के प्रोड्यूसर्स हैं.

NEWS SOURCE : news18

'Crew' creates buzz in theatres: Crew Box Office Collection Day 5 faridabadnews faridabadnews24 Huge earnings continue at the box office
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.