
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर में एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि सभासद के कहने पर पुलिसकर्मियों ने पत्नी को धमकाया और वो घबरा गई थी. घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया. वही मौके पर सीओ अनिता सिंह ने पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभासद सहित 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई. वहीं पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है
इज्जतनगर थाने के तुला शेरपुर में मंगलवार को महिला शीतल की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इसके बाद खासा हंगामा हुआ. मृतका के पति संजीव समेत मोहल्ले के लोगों ने सभासद के पति और पुलिस पर आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि सभासद से गली बनवाने की बात कही गई थी. लोगों ने हाल ही में मंदिर का निर्माण कराया है और वहीं तक गली बननी है. नवदुर्गा पर वहां मूर्ति की स्थापना करनी थीय गली की सड़क काफी खराब थी. इसे सही कराने को गली की कई महिलाएं मोहल्ले की सभासद के पास गई थीं.
वहां इनकी पार्षद से कहासुनी हो गई. जिसके बाद पति घटना के बाद से लड़कों के साथ गली के चक्कर लगा रहा था. उसके कहने पर चीता पुलिस भी गली के चक्कर लगा रही थी. आरोप है कि दुकान पर सामान लेने गई शीतल को गली के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने धमका दिया. इसके बाद शीतल घर आकर बेहोश हो गई. परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई. फिर शव घर लाकर परिजनों ने हंगामा किया l
हरपाल सिंह सभासद के कहने पर पुलिस कर्मियों द्वारा हड़काने और जेल भेजने की धमकी से महिला सहम गई. जिसके बाद सहमी गर्भवती महिला को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई. परिजनों का आरोप सभासद द्वारा पुलिस को भेजवाकर हड़काया गया था. परिजनों ने आरोप लगाया था कि सभासद ने दबंगई के बल पर शीतल के परिवार को परेशान किया. घटना के बाद महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों में पुलिस और सभासद को लेकर जबरदस्त आक्रोश फैल गया, जिसके बाद सीओ अनिता चौहान ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद सभासद हरपाल सिंह सहित 2 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और दोषी पुलिस कर्मियों पर भी जांच बैठाई दी गई है l
NEWS SOURCE : news18
