Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आया पीएम मोदी का फोन हरियाणा के इस शख्स के पास, देखें

आया पीएम मोदी का फोन हरियाणा के इस शख्स के पास, देखें

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा के हिसार के रहने वाले ओमप्रकाश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के एक करोड़ लाभार्थी होने पर ओमप्रकाश के पास फोन किया। ओमप्रकाश के गले का कैंसर जिसके चलते ओमप्रकाश का ईलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहा है।

मंगलवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय से ओमप्रकाश ने बेटे के पास फोन आया। इसके बाद रात लगभग 8:30 पीएम मोदी ने ओमप्रकाश से बात की। फोन पर प्रधानमंत्री ने जब हैलो बोला तो ओमप्रकाश को विश्वास ही नहीं हुआ कि फोन पर दूसरी तरफ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे हैं। लेकिन जब प्रधानमंत्री ने उनका हाल चाल पूछा तो ओमप्रकाश की दबी हुई भावनाएं शब्दों के माध्यम से बह निकली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा कि इलाज के लिए उससे कितने रुपये लिए गए। इस पर ओमप्रकाश ने बताया कि उसे इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ा और अस्पताल ने दवाइयां भी दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि हर गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए ये योजना बहुत महत्वपूर्ण है जो मरते व्यक्ति को नया जीवनदान देने वाली है।

प्रधानमंत्री ने ओमप्रकाश को भरोसा दिलाया कि वो घबराएं नहीं उनका पूरा इलाज निशुल्क किया जाएगा और वो पहले की तरह ठीक हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री की दिल छू लेने वाली बातें सुनकर ओमप्रकाश की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। प्रधानमंत्री ने ओमप्रकाश से ये भी कहा कि वो इस योजना का अधिक से अधिक लोगों तक प्रचार करें ताकि दूसरे लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूछने पर ओमप्रकाश ने बताया कि 3 महिने पहले बीमार होने पर उसने अमरोहा मेडिकल कॉलेज से इलाज करवाया था। वहां के डॉक्टरों ने उसे कैंसर होने की बात कही थी, जिसके बाद उसे जीवन के प्रति उम्मीदें धूमिल होती दिखाई दी। फिर उसने हरिद्वार से देसी दवाइयां भी ली और हिसार के जिंदल अस्पताल में भी इलाज करवाया।

जिंदल अस्पताल में भी उसे कैंसर होने की पुष्टि हुई. हारे मन से उसने आधार अस्पताल में फिर जांच करवाई. जहां उसे गले के कैंसर की पुष्टि हुई. जहां उसे पता लगा कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत उसका निशुल्क इलाज हो सकता है.इसी योजना के तहत अस्पताल में उनका निशुल्क इलाज शुरू हुआ। अब उसे बताया गया है कि जल्द ही उनका ऑपरेशन किया जाएगा। इलाज शुरू होने के बाद अब उसे उसके स्वास्थ्य में कुछ सुधार दिखाई दे रहा है. वहीं इसके बाद लगभग 9:30 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ओमप्रकाश के घर पहुंची और उनका स्वास्थ्य चेकअप किया।

faridabadnews24 Hisar Jindal Hospital PM Modi's call came to this person from Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.