Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: इस एप के जरिए कर सकेंगे सीधे शिकायत, चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर

Haryana News: इस एप के जरिए कर सकेंगे सीधे शिकायत, चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर

faridabadnews24By faridabadnews24April 7, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में अवैध शराब की बिक्री पर राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारियों की कड़ी नजर रहेगी। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में बिकने वाली अवैध शराब तथा चुनाव में परोसी जाने वाली शराब पर निगाह रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही अधिकृत शराब ठेकों का रिकॉर्ड जांच करने को भी कहा गया है।

अवैध शराब की तस्करी करने पर होगी कार्रवाई

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं आपूर्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस कृत्य में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

पंचकूला में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी टीमों का भी गठन किया गया है, जो वाहनों की जांच करेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग पंचकूला द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सी विजल एप से कर सकेंगे शिकायत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नागरिकों को भी सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। सी विजल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव आब्जर्वर के समान एक शक्तियां प्रदान की गई है। अधिकृत शराब ठेकों का नियमित रिकॉर्ड चेक करने के आदेश दिया है। सी-विजिल एप से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकेगी।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News: You will be able to complain directly through this app there will be a strict vigil on smuggling of illegal liquor during elections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.