Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद से 12 लाख वोटो से जीतेंगे कृष्ण पाल गुर्जर : धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद से 12 लाख वोटो से जीतेंगे कृष्ण पाल गुर्जर : धर्मवीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24April 7, 2024No Comments2 Mins Read
Faridabad : एन आई टी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पाखाल गांव में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन पाली मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना, पाली गांव के सरपंच रघुवीर सिंह, सतीश फागना, मेहरचंद हरसाना, पूर्व चेयरमैन भारत भड़ाना ने खास रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई और सभी नेताओं ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि पाल गुर्जर को तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भाजपा परिवार दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है और 18 करोड़ से ज्यादा लोग इस परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नाम का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और 2047 में पूरी तरह से विकसित भारत बन जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और हम सब प्रयास करेंगे की इस बार 400 पार का नारा सच साबित हो।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेसियों का हाल बेहाल है और कोई कांग्रेस की टिकट लेने के लिए तैयार नहीं हो रहा है जिसे देख लग रहा है कि इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री के कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा सीट से कम से कम 12 लाख वोटो से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह कमल खिलेगा और लोग कमल के फूल पर बटन दबाकर पीएम मोदी और कृष्ण पाल गुर्जर के हाथों को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग 25 मई का इंतजार कर रहे हैं और कमल के फूल के सामने वाली बटन दबाने को बेताब है। इस मौके पर वीरू सरपंच, रामवीर फौजी, ओम प्रकाश राठी, पवन विस्तारक, विजय पाल एडवोकेट , ओम प्रकाश, रोहित सरपंच, रोमी ठेकेदार, पीर सिंह प्रधान, प्रमोद गोला, नीरज भड़ाना, जुम्मा सरपंच, जैद सरपंच, पंकज पाल, सुभाष बघेल, अमित भड़ाना, नरेंद्र विधूड़ी, अनिल कुमार, कृष्णा वकील, रवि कुमार लाल, खान इस्लाम, मास्टर इकबाल खान, दीपचंद डागर, मनीष तेवतिया, प्रताप बघेल, पंकज पाल आदि मौजूद रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Krishna Pal Gurjar will win from Faridabad by 12 lakh votes: Dharamveer Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.