Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्‍ली में इस महीने 5 दिन नहीं खुलेंगे ठेके, सरकार ने जारी किया आदेश, शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर

दिल्‍ली में इस महीने 5 दिन नहीं खुलेंगे ठेके, सरकार ने जारी किया आदेश, शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर

faridabadnews24By faridabadnews24April 7, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश की राजधानी दिल्‍ली में रहने वाले शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्‍ली सरकार ने अप्रैल महीने में 5 दिनों के ड्राई डे की घोषणा की है. आबकारी विभाग की ओर से इसकी तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं. अप्रैल में इन पांचों दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे. इस दिन न तो शराब खरीद सकेंगे और न ही बेच सकेंगे. इसका मतलब यह हुआ कि सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों पर शराब के ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे. आदेश का उल्‍लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की ओर से ड्राई डे को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार, 11 अप्रैल को ईद, 17 अप्रैल को रामनवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन शराब की दुकानें या ठेके नहीं खुलेंगे. दूसरी तरफ, दिल्‍ली की सीमा से लगते उत्‍तर प्रदेश के जिलों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी ड्राई डे घोषित किया गया है. आबकारी विभाग की ओर से जारी एक और आदेश के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्‍ली में 24 अप्रैल को शाम 6 बजे से 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक के लिए ड्राई डे घोषित किया गया है. इस अवधि के दौरान शराब खरीदन और बेचना प्रतिबंधित रहेगा.

मई और जून में भी ड्राई डे
अप्रैल के साथ ही मई और जून महीने में भी दिल्‍ली में ड्राई डे रहेगा. 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 17 जून को बकरीद के मौके पर दिल्ली में ड्राई डे रहेगा. इन दोनों तिथियों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस तरह अप्रैल से जून तक कुल 7 दिनों तक शराब के ठेके और दारु की दुकानें बंद रहेंगी. बता दें कि पर्व-त्‍योहारों और चुनाव के दौरान ड्राई डे की घोषणा की जाती है. इसके अलावा यदि सरकार या प्रशासन को लगता है कि ऐसा करना जरूरी है तो ड्राई डे की घोषणा की जा सकती है.

NEWS SOURCE : news18

bad news for alcohol drinkers Bars will not open in Delhi for 5 days this month faridabadnews faridabadnews24 government issued order
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.