
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया फेसबुक पर राजस्थान के युवक के साथ प्यार हो गया. इसके बाद मौका पाते ही महिला अपने पति को बाथरूम में बंदकर दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला के पति का आरोप है कि कई महीने से उसकी पत्नी की राजस्थान के धौलपुर के युवक से दोस्ती हुई थी. वह उससे फेसबुक पर बात करती थी. उसके पास ही गई होगी. पुलिस ने पति की शिकायत पर जांच करनी शुरू कर दी है. महिला के मोबाइल की काॅल डिटेल निकलवाई जा रही है.
पीड़ित ने फेसबुक दोस्त के पास ही पत्नी के जाने की आशंका जताई है. अफसर का कहना है कि लापता होने के बाद से ही उसकी पत्नी का मोबाइल बंद है. उसे आशंका है कि उसके साथ अनहोनी हो सकती है. पीड़ित ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं. महिला के घर से चले जाने के कारण बच्चों की परवरिश की समस्या सामने आ रही है.
NEWS SOURCE : lalluram
