Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Video: वर्दी का बटन और ब‍िल्‍ला का स्‍टार नोचा, भगवा गमछाधारी अराजकतत्वों ने दारोगा को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीटा

Video: वर्दी का बटन और ब‍िल्‍ला का स्‍टार नोचा, भगवा गमछाधारी अराजकतत्वों ने दारोगा को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीटा

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भगवा गमछा डाले अराकतत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और दारोगा आनंद प्रकाश पर जानलेवा हमला किया। वर्दी पर लगे बटन, बिल्ला, स्टार नोच लिया। उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की। दशाश्वमेध थाने में तैनात दारोगा ने मुकदमा कराया है।

PunjabKesari

पूरा मामला जिले करे गोदोलिया जिले का है, जहां पर गले में भगवा गमछा डाले बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट के घूम रहे थे। पुलिस ने रोका और गाड़ी की कागज दिखाने की बात की तो थोड़ी ही देर में दो बाइक पर सवार उसके साथी आए और दस-पंद्रह लोगों को बुलाया। सभी ने खुद को हिंदूवादी संगठन का कार्यकर्ता बताते हुए दारोगा व पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और दारोगा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जान से मारने की नीयत से डंडे से प्रहार किया। पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी।

PunjabKesari

दारोगा की वर्दी का बटन और ब‍िल्‍ला का स्‍टार नोचा 
दारोगा की वर्दी का बटन व बिल्ला का स्टार नोच लिया। बाइक को जबरन ले गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वालों की पहचान नितिश सिंह, नितेश नरसिंघानी, राहुल सिंह, सन्नी गुप्ता, गप्पू सिंह के रूप में की। इनके खिलाफ नामजद व 15 अज्ञात पर जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा 
वहीं, इस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंद कसते हुए कहा कि “देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दरोगा के साथ हिंसक व्यवहार भाजपाई अराजकता की पराकाष्ठा है। अब देखते हैं इन असामाजिक तत्वों के घरों पर बुलडोज़र कब चलता है। ‘

अजय राय ने कहा- RSS के लोगों द्वारा दरोगा की पिटाई कर दी जाती है
यह घटना जैसे ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पास पहुंची तो वह भी सरकार को आड़े हाथों लेते एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आख़िर ये क्या हो रहा है? सरे आम RSS के लोगों द्वारा दरोगा की पिटाई कर दी जाती है।

आपको बता दें कि आनंद प्रकाश फतेहपुर के बावन, गाजीपुर के मूल निवासी हैं और 2019 बैच के दरोगा हैं। फिलहाल वह वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाने में तैनात हैं। उनका कहना है कि रविवार रात वह चेकिंग करते हुए गोदौलिया चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नारंगी रंग की एक बाइक बांसफाटक से तेजी से दशाश्वमेध की ओर आ रही थी। उन्होंने बाइक को रुकवाया और उस पर सवार युवक से नंबर प्लेट न होने के साथ ही हेलमेट न पहनने का कारण पूछा।
PunjabKesari
‘हमें रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई’
बाइक के पेपर मांगने पर युवक ने कहा कि हमें रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, रुको अभी बताता हूं। कुछ देर बाद 20-22 लोग गोदौलिया चौराहे पर आ गए और पुलिस कर्मियों से गालीगलौज करते हुए धक्का मारकर नीचे गिरा दिए। फिर, सभी बाइक सवार को पुलिस से छुड़ाकर ले जाने लगे और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडे से प्रहार किया। सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

anarchists wearing saffron gloves threw the inspector on the road and beat him with kicks and punches. faridabadnews faridabadnews24 Video: The button of the uniform and the star of the badge were torn off
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.