
राष्ट्र रक्षा संघ हरियाणा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशीष मौर्य ने बताया ,सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष में 21 अप्रैल को, फरीदाबाद बाल भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर,आयोजित होगा
भारत की आन बान शान विश्व विजेता, मानवता के प्रतीक जिनके शासनकाल में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था, जिनके प्रतीक चिन्ह को अपना राज चिन्ह मानकर भारत सरकार का राजकाज चलता है, जिनका चक्र भारतीय तिरंगे की आन बान शान है, भारतीय सेना का सिरमौर अशोक स्तंभ, देश की मान मर्यादा को विश्व पटल पर अंकित करने वाले इस महान शासक जिसका लोहा दुनिया आज तक मानती है, के जन्मोत्सव को राष्ट्र रक्षा संघ फरीदाबाद हरियाणा 21अप्रैल को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है यह आयोजन नवप्रयास सेवा संगठन, और बीके हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से बाल कल्याण परिषद ( बाल भवन) नजदीकी दौलत राम धर्मशाला में आयोजित होगा किया जाएगा
राष्ट्र रक्षा संघ के कार्यकारिणी की बैठक में सभी पदाधिकारी ने अपनी बात रखते हुए, कहा शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की, जिसमें मुख्य रूप से डॉ शशिकांत कुशवाहा जी, केपी शाक्य जी, गजेंद्र मौर्य जी, संजीव कुशवाहा अभिषेक वर्मा , देवराज कुशवाहा, श्रीकांत मौर्य ,संजीव कुशवाहा मास्टर जी, यशवंत मौर्य, रमाशंकर मौर्य, रामेश्वर वर्मा, नंदकुमार मौर्य, वीरेंद्र कुशवाहा, केडी कुशवाहा , पंकज शाक्य, रमेश मौर्य, राजेश कुशवाहा, दीवान सिंह शाक्य, जितेंद्र मौर्य,राममिलन मौर्य,सुरेंद्र सैनी जी, संजयमौर्य जी आदि उपस्थित रहे,
