सोनीपत : सोनीपत में एक बार फिर तीन नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे पहले पांच नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। ये सभी नर्स भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं, इससे पहले नर्सों ने प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाए थे, नर्सों के मुताबिक अच्छी क्वालिटी के मास्क, किट नहीं मिल रही है जिस वजह से बीमारी फैल रही है।
