Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Foods for Bones: आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, हड्डियों को बनाना चाहते हैं फौलाद जैसा मजबूत

Foods for Bones: आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, हड्डियों को बनाना चाहते हैं फौलाद जैसा मजबूत

faridabadnews24By faridabadnews24April 21, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Foods for Bones: शरीर के ढांचे को मजबूत और सही शेप में बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। कमजोर हड्डियों की वजह से कम उम्र में ही आर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मिनरल है। साथ ही, मैग्नीशियम, विटामिन-डी और पोटेशियम भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता, इसलिए इन्हें डाइट के जरिए पूरा किया जाता है, लेकिन डाइट में इनसे भरपूर फूड्स शामिल न करने की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे।

पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी मौजूद होता है। कैल्शियम हेल्दी हड्डियों के लिए सबसे जरूरी होता है। इनमें विटामिन-के भी मौजूद होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से कमजोर हड्डियों की समस्या दूर हो सकती है।

foods for bones

एडामामे

एडामामे कच्चे सोया बीन्स होते हैं। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, प्रोटीन मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

साल्मन

साल्मन एक फैटी फिश है, जिसमें विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। विटामिन-डी की कमी होने पर बॉडी कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए साल्मन, टूना जैसे फिश खाना फायदेमंद हो सकता है।

foods for bones

ब्रोकली

ब्रोकली में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-के होता है, जो बोन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

foods for bones

बादाम

बादाम खाने से कई फायदे मिलते हैं, जिसमें हड्डियों को मजबूती देना भी शामिल है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। ये तीनों हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें। इसका बटर खाना भी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

foods for bones

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Foods for Bones: Start eating these 5 things from today itself if you want to make your bones as strong as steel.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.