Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अच्छी नींद के लिए आज़माएं ये नुस्खे, नींद की कमी से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

अच्छी नींद के लिए आज़माएं ये नुस्खे, नींद की कमी से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

”जो सोवत है वो खोवत है, जो जागत है वो पावत है”…इस मुहावरे के मायने बदलते वक्त के साथ बदल गए हैं। एक समय सोते को रहने को हाथ से मौके को गवांने से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन आज के बदलती जीनशैली में नींद को सेहत से जोड़कर देखा जाता है  दरअसल, इन दिनों ज़्यादातर लोग नींद नहीं आने की भयंकर समस्या से परेशान हो रहे हैं। हर कोई अच्छी और बेहतर नींद लेना चाहता है लेकिन ज्यादातर लोगों की आंखों से नींद गायब है। ऐसे में लोग रात को 2- 3 बजे तक अपना मोबाईल स्क्रॉल करते रहते हैं और सुबह देर तक सोते हैं जो कि एक अनहेल्दी लाइफ स्टाइल है। रात में देरी से सोने की वजह से कई बार तो लोगों की नींद पूरी नहीं होती है। साइंस जर्नल के मुताबिक जो शख्स  6 घंटे नहीं सोते उनकी जिंदगी 12 परसेंट कम हो जाती है। आपको बात दें नींद पूरी नहीं होने से आपका शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। चलिए आपको बताते हैं नींद पूरी नहीं होने से कौन सी बीमारियां आपको घेर सकती हैं साथ ही अच्छी नींद के लिए आपको क्या करना चाहिए?

कम नींद से हो सकती हैं ये बीमारियां:

  • बढ़ता है मोटापा: कम सोने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है  जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है।  मोटापा बढ़ने से आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
  • डायबिटीज हो सकता है: अगर आप प्रॉपर नींद नहीं लेते तो एक हेल्दी इंसान भी प्री-डायबिटिक और फिर डायबिटिक के स्टेज में पहुँच जाता है।  दरअसल, नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस, स्ट्रेस हॉर्मोन और इंफ्लेमेशन बढ़ता है। नतीजा बॉडी में शुगर का लेवल बढ़ जाता है।
  • दिल के मरीज: शिकागो यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक रोजाना सिर्फ दो घंटे कम नींद लेने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों की शिकायत हो सकती हैं कम नींद आपके आर्टरीज को ब्लॉक करती है जिससे आपका बीपी बढ़ने लगता है और हार्ट पर प्रेशर पड़ने लगता है।  ऐसे में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले ब्लड वेसेल्स डैमेज होते हैं जिससे 45 की उम्र आते-आते लोग हार्ट अटैक के शिकार होने लगते हैं।
  • दिमाग होता है कमजोर: नींद पूरी नहीं होने से सिर्फ शरीर पर ही नहीं बल्कि आपके दिमाग पर भी गहरा असर पड़ता है।  कम नींद होने की वजह से स्ट्रेस लेवल बढ़ता है जो आपके दिमाग को ट्रिगर करता है।  जिससे लोग एंग्जायटी और डिप्रेशन का शिकार होते हैं।

कैसे मिलेगी अच्छी नींद?

  • ताजा खाना ही खाएं: अपने आप को सेतमन्द रखने के लिए अपनी डाइट का खूब ख्याल रखें और हमेशा घर का बना ताजा खाना ही खाएं।
  • ताली भुनी चीज़े न खाएं: अच्छी नींद के लिए ज़रूरी है कि आप बाहर का खाना कम कर दें साथ ही जितना हो सके तली भुनी चीज़ों का सेवन कम करें।
  • 5-6 लीटर पानी पीएं: अगर आप दिनभर में 5-6 लीटर पानी पीते हैं तो इससे न केवल आपको अच्छी नींद आएगी बल्कि आपको बॉडी में हाइड्रेटेड रहती है।
  • रोजाना वर्क आउट करें: एक बेहतर नंद के लिए ज़रूरी है कि आपका शरीर शारीरिक रूप से थका हुआ हो इसलिए आप रोज़ाना वर्कऑउट करें।

अच्छी नींद के लिए योगासन

  • उज्जायी– उज्जायी को करने से आपका दिल स्वस्थ और मजबूत बनता है। इस करने से फेफड़ों में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुंचता है।
  • उद्गीथ– नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए उद्गीथ योगासन बेहद असरदार है। इसे योगासन से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है दिमाग शांत होता है।
  • श्वासन– इस योगासन को करने से बॉडी रिलैक्स होगी और थकान कम होगी। अनिद्रा की समस्या से निजात मिलेगी।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 lack of sleep can make you a victim of these serious diseases. Try these remedies for good sleep
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.