Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री की महापंचायत, फरीदाबाद कांग्रेस में बगावत, आलाकमान को अल्टीमेटम

टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री की महापंचायत, फरीदाबाद कांग्रेस में बगावत, आलाकमान को अल्टीमेटम

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद सीट से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री और गुरुग्राम के जिला प्रभारी करण दलाल ने गांव झाड़सैतली में सोमवार को महापंचायत की। इस दौरान वह फरीदाबाद सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बदलवाने पर अड़ गए। महापंचायत में इसके लिए उन्होंने एक कमेटी का गठन किया, जो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित हाईकमान से मुलाकात करेगी।

पांच मई तक टिकट नहीं बदलने के बाद करण दलाल चुनाव लड़ने को लेकर छह मई को बड़ा फैसला करेंगे। करण दलाल की तरफ से बुलाई महापंचायत में जिला फरीदाबाद और पलवल से लोग पहुंचे। यहां वक्ताओं के तेवर तीखे रहे। पंचायत में चेतावनी दी गई कि अगर पांच मई तक उम्मीदवार नहीं बदला गया तो छह मई को करण दलाल जो भी निर्णय करेंगे महापंचायत उनके निर्णय के साथ रहेगी।

पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा ने सैंकड़ो की संख्या में पहुंची 52 पाल की सरदारी से इस पर समर्थन लिया। राहुल गांधी के अलावा प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान से भी मिलेंगे। महापंचायत की अध्यक्षता बहीन के करण सिंह नम्बरदार ने की। मंच का संचालन ज्ञान सिंह चौहान ने किया।

पांच बार विधायक रह चुके

● 1991 में पहली बार वह पलवल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए
● 1996 में लगातार दूसरी बार पलवल से विधायक चुने गए और बंसीलाल सरकार में सबसे ताकतवर कैबिनेट मंत्री रहे
● 2000 में रिपब्लिक पार्टी के विधायक चुने गए
● 2005 में कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने गए
● 2014 में कांग्रेस की सीट से विधायक रहे

इसलिए ठोक रहे दावेदारी

करण दलाल ने कहा कि राजनीति एक विचारधारा की लड़ाई है। वह बीते 10 साल से सरकार की जनविरोधी नीतियों, टोलटैक्स, पुल, बिजली के बिलों आदि के खिलाफ खुलकर मैदान में लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वह किसानों का मुद्दा उठा रहे हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Mahapanchayat of former minister angry over ticket being cut rebellion in Faridabad Congress ultimatum to high command
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.