चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में हरियाणा बीजेपी के नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया ने सोसाइटी में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगोंं ने पहले तो उनकी वीडियो बनाई और जमकर भड़ास भी निकाली और बाद में पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पीसीआर ने उनको चंडीगढ़ पीजीआई में भिजवाया। हालांकि बाद में उनका इलाज फोर्टिस में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बीजेपी नेता और पूर्व चैयरमेन चंद्र प्रकाश कथूरिया अपनी महिला मित्र से मिलने के पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही वो फ्लैट में दाखिल हुए तो किसी ने फ्लैट के दरवाजे पर लगी घंटी बजा दी, जिसके बाद आनन फानन में चंद्रप्रकाश कथूरिया मकान के पिछली साइड की खिड़की से कपड़ा से बांधकर दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए।
इस घटना में उनके पैर में फेक्चर आया है। वहीं जब वो नीचे गिरे तो खुद को संभाल नहीं सके और वहीं पर पड़े रहे। जब किसी ने उनको हाथ से पकड़कर चलाने की कोशिश की तो भी वो चल नहीं पाए और फिर वहीं बैठे रहे। किसी शख्स ने उनकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 63 के मकान ने 2214 में वो किसी महिला मित्र से मिलने पहुंचे थे। इस घटना में उनके पैर की हड्डी टूट गई है। वहीं चंद्र प्रकाश कथूरिया का करनाल के सेक्टर 13 में मकान है। चंद्र प्रकाश कथूरिया पूर्व में शुगरफेड के चेयरमैन रह चुके है। वहीं बीजेपी में विशेष आमंत्रित सदस्य है।
