Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्‍कूटी की तलाशी में मिल गया कुछ ऐसा, जो बदल दे किसी की भी किस्‍मत, नाके पर चल रही थी पुलिस की चेकिंग तभी

स्‍कूटी की तलाशी में मिल गया कुछ ऐसा, जो बदल दे किसी की भी किस्‍मत, नाके पर चल रही थी पुलिस की चेकिंग तभी

faridabadnews24By faridabadnews24May 10, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Police: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दिल्‍ली में 25 मई को मतदान होने वाला है. दिल्‍ली में मतदान की तारीख ज्‍यों-ज्‍यों नजदीक आ रही है, त्‍यों-त्‍यों तमाम इलाकों में मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें बढ़ती जा रही हैं. मतदाताओं को लुभाने के इस क्रम में रुपयों और शराब का इस्‍तेमाल न हो पाए, इसके लिए दिल्‍ली पुलिस ने तमाम इलाकों में गश्‍त के साथ औचक चेकिंग अभियान तेज कर दिया है.

इसी कवायद के तहत, उत्‍तरी दिल्‍ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में भी दिल्‍ली पुलिस की कई टीमें नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. बाड़ा हिंदूराव थाना के एसएचओ विशंभर दयाल भी मय दलबल पुल मिठाई इलाके में वाहनों की औचक चेकिंग कर रहे थे. रात करीब आठ बजे लाहौरी गेट की पीली कोठी की तरफ से पुलिस टीम को एक स्‍कूटी आती हुई नजर आई. पुलिस टीम ने इस स्‍कूटी सवार को रुकने का इशारा किया.  वहीं, अचानक पुलिस को सामने देखकर स्‍कूटी सवार के चेहरे से पसीना फूट पड़ा और वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन, सतर्क पुलिस कर्मियों ने उसकी इस कोशिश को विफल कर स्‍कूटर सवार को धर दबोजा. तलाशी के दौरान, इस शख्‍स के पास से बरामद झोले को खोलते ही वहां मौजूद हर शख्‍स की आंखे खुली की खुली रह गईं. दरअसल, झोला पूरी तरह से पांच-पांच सौ की नोटों से भरा हुआ था.

बरामद हुए 500 रुपए के कुल 44 बंडल
उत्‍तरी जिला पुलिस उपायुक्‍त मनोज कुमार मीणा के अनुसार, पुल मिठाई से हिरासत में लिए गए इस शख्‍स की पहचान त्रिनगर निवासी अंकुर के रूप में हुई है. आरोपी अंकुर के कब्‍जे से बरामद झोले से 500 रुपए के कुल 44 बंडल मिले हैं. उन्‍होंने बताया कि गिनती में यह रकम कुल 22 लाख रुपए की पाई गई है. बरामद की गई रकम को आयकर विभाग ने जब्‍त कर लिया है. वहीं आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

NEWS SOURCE :news18

faridabadnews faridabadnews24 police checking was going on at the block then. something was found which can change anyone's fate While searching the hut
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.