Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें कब दोस्तों का सपना शुभ कब अशुभ, सपने में दिखे बचपन का दोस्त तो पलट जाती है किस्मत

जानें कब दोस्तों का सपना शुभ कब अशुभ, सपने में दिखे बचपन का दोस्त तो पलट जाती है किस्मत

faridabadnews24By faridabadnews24May 10, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसकी बुनियाद हम खुद रखते हैं और इसीलिए हमारी जिंदगी में दोस्तों की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। एक सच्चा दोस्त आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकता है।  ऐसे में अगर आप कभी सपने में दोस्तों को देखते हैं तो असल जीवन में इसका क्या अर्थ लगाया जाता है, इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।

सपने में अपने बेस्ट फ्रेंड को देखना 

अगर आप सपने में कभी अपने सबसे अच्छे दोस्त को देखते हैं तो ये सपना शुभ संकेतक माना जाता है। स्वप्नशास्त्र की मानें तो ऐसा सपना आने के बाद कुछ नए और अच्छे अनुभव आपको जीवन में हो सकते हैं। ये सपना आपको नई दिशा दिखाने का कार्य करता है, आप सही मार्ग पर आगे बढ़ते हैं और सफलता पाते हैं। इसके साथ ही जैसे एक सच्चा दोस्त मुश्किल परिस्थितियों में आपका साथ देता है, वैसे ही ऐसा सपना आने के बाद जीवन के मुश्किल हालातों में कोई आपका सही मार्गदर्शन कर सकता है।

सपने में बचपने के मित्रों को देखना 
बचपन के दोस्त हमेशा हमारी अच्छी यादों में शामिल होते हैं। जीवन आगे बढ़ता रहता है लेकिन बचपन के दोस्त हमेशा हमारे जहन में बने रहते हैं। ऐसा में बचपन के दोस्तों को सपने में देखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद आपके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। बचपन के दोस्त सुनहरी यादों की तरह होते हैं, ऐसे में सपने में इनका आना आपके सुनहरे दौर का संकेत भी माना जाता है।

सपने में दोस्तों से बातें शेयर करना 
अगर आप सपने में अपने किसी दोस्त से बातें शेयर कर रहे हैं, तो इसका अर्थ लगाया जाता है कि आपके मन में कोई बात दबी हुई है जिसे आप कह नहीं पा रहे हैं। संभव है कि आपको कोई ऐसा नहीं मिल रहा जिसके साथ आप बात को साझा कर सकें, इसलिए ऐसा सपना आने के बाद आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए और किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपनी बातें कहनी चाहिए। ऐसा करना आपके मन के बोझ को कम कर सकता है। साथ यह सपना इस बात का भी संकेत माना जाता है कि, आपको भविष्य में अपने करीबियों का सहयोग मिलेगा।

सपने में दोस्त की मृत्यु देखना 
अगर आप सपने में अपने किसी मित्र की मृत्यु देखते हैं, तो ये सपना असल जीवन में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। आप किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं, ऐसा सपना आने के बाद आपको अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

सपने में दोस्त के साथ लड़ना
यह सपना भी आपके लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस सपने का अर्थ होता है कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में किसी के साथ बहसबाजी में आप फंस सकते हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको बातें कम और काम ज्यादा करना चाहिए। साथ ही वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहना चाहिए।

सपने में दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना 
अगर आप सपना देखें कि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो इसका अर्थ है आप अपने जीवन में बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको कुछ दिन की छुट्टियां चाहिए जिससे आपका मूड फ्रेश हो सके। ऐसा सपना आने के बाद कुछ समय खुद के लिए निकालकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। faridabadnews24 एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 if a childhood friend is seen in the dream then the luck changes. Know when the dreams of friends are auspicious and inauspicious
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.