Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad News: जांच में जुटी पुलिस, बैंक के गनमैन ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Faridabad News: जांच में जुटी पुलिस, बैंक के गनमैन ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: एनआइटी के नीलम चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गनमैन ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साथी गार्ड ने इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम बादशाह खान अस्पताल में कराया। पुलिस को इस संबंध में स्वजन की ओर से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

करीब चार महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

भूपानी थाने के अंतर्गत ताजुपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज की बस चलाते हैं। उनके 56 वर्षीय पिता विजय कुमार सेना में ड्राइवर थे। 2003 में सेवानिवृत्त होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गनमैन की नौकरी पर लग गए थे। करीब चार महीने पहले उनकी पोस्टिंग नीलम चौक स्थित एसबीआई में हुई थी। वह बैंक के पीछे केबिन में बैठे रहते थे। रविवार को सुबह ड्यूटी पर गए। देर रात पता लगा कि उनके पिता की गोली लगने से मौत हो गई है। अमित के अनुसार पिता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। कोई घरेलूकलह भी नहीं था। यह कदम क्यों उठाया गया, इस बारे में कुछ पता नहीं लगा है।

शादीशुदा हैं तीनों बेटे-बेटी

उन्होंने पुलिस ने मामले की जांच की मांग की है। साथ ही बैंक में केबिन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने के लिए कहा है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। मृतक विजय कुमार का दूसरा बेटा विकास निजी कंपनी में जॉब करता है। एक बेटी पूजा भी है। तीनों बेटे-बेटी शादीशुदा हैं। विजय कुमार के चाचा का बेटा पवन कुमार गांव का सरपंच है। सरपंच ने बताया कि विजय कुमार काफी हसमुख थे। ऐसा कतई प्रतीत नहीं हुआ कि यह घटना भी हो जाएगी। थाना एनआइटी से मामले के जांच अधिकारी एसआइ राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

NEWS SOURCE : jagran

bank gunman committed suicide by shooting himself Faridabad News: Police engaged in investigation faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.