Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » IT अफसर भी रह गए हैरान, जूता व्यापारी के घर मिला इतना कैश, गिनते-गिनते हो गई आधी रात

IT अफसर भी रह गए हैरान, जूता व्यापारी के घर मिला इतना कैश, गिनते-गिनते हो गई आधी रात

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आगरा: आगरा में इनकम टैक्स की टीम को बड़ी सफलता मिली है. आईटी की टीम ने एक जूता कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई की, तो इतना कैश मिला कि अफसरों के होश उड़ गए. नोट गिनने की मशीन मंगवाकर गिनती शुरू की गई. कारोबारी के यहां से अब तक 40 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है. इसके साथ ही मोबाइल, लेपटॉप और कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

आगरा में आयकर विभाग की टीम ने एक जूता कारोबारी के यहां शनिवार को छापा मारा. इस दौरान जूता कारोबारी के घर से लगभग 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश बरामद किया है. इतनी बड़ी मात्रा में कैश कहा से आया, और कौन-कौन इस करोबारी के साथ शामिल है. इस मामले में टीम देर रात तक पूछताछ करती रही. इसके अलावा टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे है.

इनके ठिकानों पर जारी है छापेमारी
बता दें कि शनिवार की दोपहर को आगरा में बीके शूज कम्पनी, मंशु फुटवियर और हरमिलाप शूज कम्पनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमार कार्यवाई को अंजाम दिया था. लगभग 30 अधिकारी इस छापेमारी में शामिल थे. देर रात को हरमिलाप शूज कम्पनी के मालिक रामनाथ डंग के घर से इनकम टैक्स की टीम को बड़ी सफलता मिली. टीम ने रामनाथ के घर से लगभग 40 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है. यह कैश अलमारी, लाकर, बेड के अंदर छुपा कर रखा हुआ था. देर रात तक रामनाथ के घर पर नोटो की गिनती जारी थी.

नोटों की गड्डियां गिनने के लिए मंगवाई कई मशीनें
टीम ने नोट गिनने के लिए कई मशीनें मंगवाई थीं. देर रात तक नोट गिनने का काम जारी था. हालांकि अभी और भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं सूत्रों, के हवाले से बताया जा रहा है कि बीके शूज, हरमिलाप शूज कम्पनी और मंशु फुटवियर के ठिकानों से इनकम टैक्स की टीम को भूमि में निवेश, सोने की खरीद से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. आगरा समेत अलग-अलग जिलों की टीम इनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. टीम ने लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए हैं. अनुमान है कि यह छापेमारी लंबी चल सकती है

NEWS SOURCE : news18

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Even the IT officers were surprised faridabadnews faridabadnews24 it was almost midnight while we were counting. so much cash was found in the shoe merchant's house
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.