
Should You Soak Rice Before Cooking: हर भारतीय रसोई में दोपहर का लंच चावल के बिना अधूरा होता है. चावल, दाल और सब्जी किसे नहीं पसंद होगा. यह भूख तो मिटाता है, लेकिन मन को भी काफी खुश कर देता है. हालांकि, यह समस्या हम सब के साथ है कि दोपहर में चावल खाने के बाद नींद आने लगती है. लोगों को वजन बढ़ने की समस्या भी होती है. इसके पीछे की क्या वजह है आज हम इस खबर में जानेंगे…
इंडिया एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार, चावल को पकाने से पहले पानी में भिगोना एक स्मार्ट वर्क है. चावल को पानी में भिगोने के कई फायदे हैं. इससे आपको नींद वाली दिक्कत नहीं होगी. इसके अलावा ये पाचन तंत्र को भी सही रखेगा. चावल को पानी में सोक करने से इसके पोषण तत्व अच्छे से एबसॉर्ब हो जाते हैं. इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी प्रभावित होता है. GI यह मापता है कि भोजन में कार्बोहाइड्रेट कितनी तेजी से ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाता है.
क्या है चावल भिगोने के फायदे?
चावल भिगोने से एंजाइमैटिक ब्रेकडाउन होता है. ऐसा करने से चावल के दाने में मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट टूटकर सिंपलर शुगर में बदलता है. जिसके कारण हमारी बॉडी इन पोषण तत्वों को आसानी से सोख लेती है. इससे GI भी कम होता है और जब यह कम हो तो आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है.
चावल पकाने के लिए रखें इन बातों का ख्याल
चावल को भिगोने के कई फायदे हैं. डायबटीज मरीजों के लिए यह अच्छा तरीका माना जाता है. हालांकि, इसे 3-4 घंटे तक पानी में न पड़ा रहने दें. ऐसा करने से विटामिन और मिनर्ल्स पानी में ही घुलकर बह जाएंगे. इससे चावले के पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं. अगर आप चावल को नहीं भिगोना चाहती हैं तो बस पानी से धोकर भी पका सकती हैं. इससे चावल का टेक्सचर सही रहता है.
NEWS SOURCE : news18
