यूनिक स्टेडियम शेखपुरा में रविवार को मैच खेलने आए दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के मामले को लेकर अब स्टेडियम एमडी को गन्नौर के ऑपरेशन सैक्शन चीफ कम इन्सीडेंट कमांडर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में जवाब मांगा है कि क्रिकेट मैच के आयोजन की स्वीकृति किस अधिकारी द्वारा प्रदान की गई है।
साथ ही यह भी जवाब मांगा गया कि क्रिकेट खेलने से पहले स्टेडियम को सेनीटाईज करवाया गया था। उनका कहना है कि मैच के दौरान शारीरिक दूरी का भी ध्यान नही रखा गया। कई खिलाड़ियों ने तो मास्क भी नही लगा रखे था। इसका जवाब स्टेडियम एमडी सनथ जैन को 24 घंटे के अंदर स्वयं उपस्थित होकर देना होगा।
साथ ही ऑपरेशन सैक्शन चीफ कम इन्सीडेंट कमांडर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निर्देश भी दिए हैं कि यदि वे पुख्ता सबुतों के साथ उपस्थित नहीं हुए तो मैच व समारोह में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ लाकॅडाऊन का उल्लघन करने पर धारा 188 के तह्त कार्रवाई की जाएगी।
