Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिलचस्प है ये कहानी, प्रधानमंत्री बनने की चाहत में इस मुख्यमंत्री ने रात में पहनी साड़ी और ब्लाउज

दिलचस्प है ये कहानी, प्रधानमंत्री बनने की चाहत में इस मुख्यमंत्री ने रात में पहनी साड़ी और ब्लाउज

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सभी दल आने वाले चरणों में जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक हलको में एक ऐसे नेता की कहानी भी प्रचलित है, जिसने प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को पूरा करने के लिए महिलाओं के कपड़े भी पहने। दरअसल इस नेता ने एक ज्योतिषी के कहने पर ऐसा किया था।

कौन था वो नेता?

इस दिलचस्प कहानी के अहम किरदार का नाम एनटी रामाराव था। तेलुगु फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एनटी रामाराव राष्ट्रीय राजनीति में आना चाहते थे। उनके अंदर प्रधानमंत्री बनने की प्रबल इच्छा थी। 90 के दशक में जब कांग्रेस की हालत खराब होने लगी थी तो एनटीआर को लगने लगा कि वह प्रधानमंत्री बन सकते हैं और एक ज्योतिषी के कहने पर वह रात में महिलाओं के कपड़े और साड़ियां पहनने लगे।

केसी त्यागी ने किया इस मामले का जिक्र

जेडीयू के सीनियर लीडर केसी त्यागी ने हिंदी अखबार ‘नवभारत टाइम्स’ के लिए लिखे गए अपने लेख में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने इस लेख में बताया कि एनटी रामाराव राजनीति में अपना विस्तार करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तेलगू देशम पार्टी की स्थापना की। वह राष्ट्रीय राजनीति में आना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 2 हिंदी टीचरों की भी नियुक्ति की।  केसी त्यागी ने अपने लेख में लिखा, ‘उन दिनों एक आम चर्चा थी कि किसी ज्योतिषी के कहने पर प्रधानमंत्री बनने की अभिलाषा से वह (एनटीआर) रात्रि में नारी वस्त्र भी धारण करने लगे थे’

एनटीआर का जीवन काफी फिल्मी रहा। उनका जन्म 28 मई 1923 को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ, जहां उनके गार्जियन खेती किया करते थे। एनटीआर को सब रजिस्ट्रार की नौकरी भी मिली थी, जिसे उन्होंने एक्टिंग के लिए छोड़ दिया था। एक समय में एक्टिंग के लिए समर्पित एनटीआर बाद में राजनीति में दिलचस्पी लेने लगे और जनता के नायक बनकर उभरे।

NEWS SOURCE : indiatv

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party faridabadnews faridabadnews24 this Chief Minister wore saree and blouse at night in his desire to become Prime Minister This story is interesting
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.