Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi Lok Sabha Election: फैक्ट्रियों में भी रहेगी छुट्टी, 25 मई को बंद रहेंगे दिल्ली के सभी बाजार

Delhi Lok Sabha Election: फैक्ट्रियों में भी रहेगी छुट्टी, 25 मई को बंद रहेंगे दिल्ली के सभी बाजार

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है। साथ ही कोई दुकान या फैक्ट्री खोलेगा तो भी कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश देना होगा। इसे लेकर व्यापारियों के संगठन चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) ने व्यापारियों और सभी मार्केट संगठनों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। सीटीआइ चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मई को दिल्ली के सभी 700 बाजार बंद रहेंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी होगी।

किसी कर्मचारी का वेतन न काटें

बृजेश गोयल ने बताया कि कुछ खुदरा क्षेत्र के दुकानदार वोट डालने के बाद शाम को दुकान खोल लेते हैं। यदि किन्हीं कारणों से दुकान खोलनी भी पड़ें, तो कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दें। जबकि अवकाश की स्थिति में किसी कर्मचारी का वेतन न काटें। चुनाव आयोग और श्रम विभाग ने भी मतदान के लिए कर्मचारियों को संवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में दिल्ली के बाजार संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा हुई है। जिसमें तय हुआ कि सभी बाजारों समेत दिल्ली के सभी 700 बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे।

दिल्ली में चुनाव प्रचार आज से थम जाएगा

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। रोड शो भी किए गए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आइएनडीआइ गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए मोर्चा संभाले रखा। बृहस्पतिवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी भाजपा व आइएनडीआइ गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी जोर लगाएंगे। इसके बाद शाम छह बजे दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। एक करोड़ 52 लाख एक हजार 936 मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। बिना किसी शोर शराबा के प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं।

NEWS SOURCE : jagran

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party all markets of Delhi will remain closed on 25th May Delhi Lok Sabha Election: There will be holiday in factories also faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.