Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: सात श्रद्धालुओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल, वैष्णो देवी जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर

Haryana News: सात श्रद्धालुओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल, वैष्णो देवी जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के अंबाला में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला-दिल्ली- जम्मू नेशनल हाइवे पर एक मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अंबाला कैंट (Ambala Accident News) के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे  हुआ। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के चलते वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। 

Haryana | Seven people died and more than 20 people were injured in a bus accident on the Ambala-Delhi-Jammu National Highway: Dr. Kaushal Kumar, Civil Hospital, Ambala Cantt https://t.co/Iu332pIKq4 pic.twitter.com/6JcaJ4gxSv

टक्कर के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। भीषण टक्कर (Haryana Accident News) के कारण घायल वाहनों के अंदर फंस गए थे। राहगीरों ने किसी तरह से घायलावस्था में लोगों को वाहन के मलबे से बाहर निकाला जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

वैष्णो देवी जा रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हुआ। जहां एक ट्रक ट्रेवलर (मिनी बस) से टकरा गया। इस हादसे में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। सभी श्रद्धालु जम्मू के कटड़ा वैष्णो देवी जा रहे थे। हादसे की जैसी ही खबर मिली पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर तुंरत पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाल  सिविल अस्पताल भिजवाया।

घायलों की पहचान

हादसे के समय ट्रेवलर में कुल 27 लोग सवार थे जो बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश से कटड़ा वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में एक छह महीने की बच्ची और एक दंपती भी शामिल है। हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय राजिंद्र, 37 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय वंश, 20 वर्षीय सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी 40 सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी 15 वर्षीय नवीन, 50 वर्षीय लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी 42 वर्षीय अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी 23 वर्षीय शिवानी, बेटा 4 वर्षीय आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई।

इन्होंने तोड़ा हादसे में दम

सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52), यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज (42), यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी 46 वर्षीय सतबीर व छह माह की बच्ची और दंपति

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को मोहड़ा के पास स्थित आदेश अस्पताल और अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में भी दो-तीन व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

NEWS SOURCE : jagran

bus going to Vaishno Devi collided with a truck. faridabadnews faridabadnews24 more than 20 injured Seven devotees died
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.