Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बाबाओं के आशीर्वाद से तय होंगे चुनाव के नतीजे, पंजाब-हरियाणा में चलता है डेरा का सिक्का

बाबाओं के आशीर्वाद से तय होंगे चुनाव के नतीजे, पंजाब-हरियाणा में चलता है डेरा का सिक्का

faridabadnews24By faridabadnews24May 25, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पंजाब और हरियाणा में डेरा का आशीर्वाद और समर्थन राजनीतिक दलों के लिए बहुत मायने रखता है। आम चुनाव के छठे चरण में शनिवार को हरियाणा और आखिरी चरण में एक जून को पंजाब का मतदान होना है। प्रभावशाली डेरा गुरुओं का संदेश किस राजनीतिक दल की उम्मीदों को उड़ान देगा, अभी कहना मुश्किल है। लेकिन आखिरी दो चरणों में राजनीतिक दलों द्वारा डेरा का समर्थन हासिल करने की पूरी कोशिश की गई है।

पंजाब और हरियाणा में जबरदस्त प्रभाव रखने वाले डेरा समर्थक सियासी तस्वीर को प्रभावित करने में कितना सक्षम होंगे, यह वक्त बताएगा। लेकिन इनके राजनीतिक असर को नकारा नहीं जा सकता। हरियाणा का डेरा सच्चा सौदा सिरसा, अमृतसर का राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा नूरमहल, डेरा निरंकारी जालंधर, डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) और डेरा नामधारी लुधियाना और डेरा निरंकारी का अच्छा खासा प्रभाव है। इसके साथ ही कई सिख संप्रदायों के डेरे भी अपना अच्छा प्रभाव बनाए रखते हैं। निर्मल एवं उदासी संतों से संबंधित शिविर भी इनमें शामिल हैं

समर्थन पाने की जुगत में राजनीतिक दल
कांग्रेस को कई मौकों पर पंजाब में डेरा का समर्थन मिला। वर्ष 2002 में कांग्रेस की जीत के पीछे डेरा की भूमिका को काफी अहम माना गया था। हालांकि वर्ष 2007 में डेरा के समर्थन के बाद भी कांग्रेस चुनाव हार गई थी। इसके बाद डेरा की भूमिका लगातार चर्चा में रही। लेकिन अब मिला-जुला संकेत देखने को मिल रहा है। चुनाव के दौरान कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी और अकाली दल अलग-अलग तरीके से समर्थन पाने की जुगत में दिख रहे हैं।

कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री डेरा में जाते रहे
पिछले कुछ चुनावों से हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा का समर्थन भाजपा के पक्ष में देखा गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर डेरे में जाते रहे हैं। हरियाणा में सबसे प्रसिद्ध डेरा, सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा है, जो अपने प्रमुख राम रहीम के कारण कुछ वर्षों से सुर्खियों में है। डेरा प्रमुख राम रहीम जेल में हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी डेरा की सक्रियता बनी हुई है। इसा बार डेरा की तरफ से भाजपा के समर्थन का ऐलान किया गया है।

कई दिग्गज राजनेता डेरो-मठों का दौरा कर चुके
हरियाणा में अन्य प्रभावशाली डेरों की सूची में रोहतक में गौकर्ण धाम, पुरी धाम, सांपला में डेरा कालीदास महाराजा, सतजिंदा कल्याण डेरा, सती भाई साईं दास और कलानौर शहर में डेरा बाबा ईश्वर शाह शामिल हैं। राजस्थान के तिजारा से भाजपा विधायक महंत बाबा बालक नाथ के नेतृत्व वाले बाबा मस्त नाथ मठ का रोहतक, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में काफी प्रभाव है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा सहित कई दिग्गज राजनेता डेरो-मठों का दौरा कर चुके हैं।

पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने ज़मीन पर प्रचार के साथ ही राधा स्वामी डेरा ब्यास का रुख किया है। उम्मीदवार डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर आशीर्वाद ले चुके हैं। रोहतक से दिल्ली रोड पर करीब 25 किलोमीटर आगे बढ़ने पर सांपला में स्थित काली दास महाराज का डेरा भी साल 2014 के बाद राजनीतिक ताकत का केंद्र बनकर उभरा है। हरियाणा की दस में से आठ सीटों पर डेरा का असर माना जातता है। पंजाब में करीब 32 फीसदी दलित आबादी विभिन्न डेरा से जुड़ी हुई है।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party Dera coin prevails in Punjab-Haryana Election results will be decided by the blessings of Baba faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.