
Jawa Yezdi 42 bobber Red Sheen variant भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस बाइक की कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। कंपनी ने इसे मुंबई में आयोजित ऑल यू कैन स्ट्रीट फेस्टिवल (AYCS) के दौरान लॉन्च किया है। नया वेरिएंट Jawa की Black Mirror एडिशन के साथ टॉप-वेरिएंट के रूप में शामिल किया गया है।
डिजाइन

Jawa Yezdi 42 bobber Red Sheen variant में डुअल-टोन पेंट स्कीम बाइक को काफी आकर्षक लुक देता है। फ्यूल टैंक क्रोम फिनिश के साथ चमकता हुआ रेड कलर बाइक के लुक को शानदार बनाता है। इसके अलावा बाइक में डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
पावरट्रेन
इस नए वेरिएंट में 334cc का दमदार लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 29.4PS की पावर और 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। साथ ही इसमें Assist and Slipper Clutch की सुविधा भी दी गई है।
बेक्रिंग और फीचर्स
इस बाइक के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स और डुअल-चैनल ABS सिस्टम है। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ एक USB चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलती है। जावा येजदी मोटरसाइकिल्स के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जावा 42 बॉबर परिवरा में एक नए वेरिएंट की शुरूआत को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। 42 बॉबर रेड शीन बाइक को खासतौर नई जेनरेशन के सवारों के लिए पेश किया गया है। इस बाइक के डिजाइन, लेटेस्ट फीचर्स और पावर उन्हें रेट्रो के साथ-साथ मॉडर्न राइडिंग अनुभव प्रदान करेगी।
NEWS SOURCE :punjabkesari
