Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शरवरी वाघ के सिजलिंग डांस मूव्स ने फैंस को किया घायल, ‘मुंज्या’ का पहला गाना ‘तरस’ हुआ रिलीज

शरवरी वाघ के सिजलिंग डांस मूव्स ने फैंस को किया घायल, ‘मुंज्या’ का पहला गाना ‘तरस’ हुआ रिलीज

faridabadnews24By faridabadnews24May 27, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रोमांस, एक्शन, थ्रिलर के साथ-साथ लोगों को हॉरर मूवी भी काफी पसंद आती है। इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन और आर माधवन स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ को लोगों ने काफी प्यार दिया और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब इसके बाद एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस मूवी का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब मेकर्स ने इसकी एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना ‘तरस’ जारी कर दिया है, जिसमें शरवरी वाघ जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं।

इस सिंगर ने दी गाने को आवाज

‘मुंज्या’ का तरस गाना सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस गाने में लोगों को शरवरी वाघ का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है, जो उन्हें काफी पसंद भी आ रहा है। हॉरर फिल्म के पहले गाने में जैस्मीन सैंडलस और सचिन जिगर ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। बता दें कि शरवरी 4 साल पहले फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में दिखाई दी थीं। इसके बाद अब वह किसी मूवी में नजर आ रही हैं।

गाने पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

‘स्त्री’ फिल्म के निर्माता ‘मुंज्या’ लेकर आ रहे हैं। अब ‘तरस’ गाने पर फैंस ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि न्यू दिवा क्लब में शामिल हो गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा शरवरी तुमने कमाल कर दिया लड़की। तीसरे यूजर ने लिखा कि लंबे समय बाद आपको देखकर अच्छा लगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें, तो इसमें शरवरी वाघ के साथ मोना सिंह, अभय वर्मा, और सत्यराज समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। यह मूवी आने वाली 7 जून को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।

NEWS SOURCE :jagran

#Manoranjan_News #Bollywood_News #Actor_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 first song 'Taras' from 'Munjya' released Sharvari Wagh's sizzling dance moves leave fans in awe
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.