Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें फायदे और करने का तरीका, मोटापे की छुट्टी करके चेहरे का ग्लो बढ़ाता है हलासन

जानें फायदे और करने का तरीका, मोटापे की छुट्टी करके चेहरे का ग्लो बढ़ाता है हलासन

faridabadnews24By faridabadnews24May 27, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Health Benefits Of Halasana: अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ चेहरे पर गुलाबी निखार भी लाना चाहते हैं तो हलासन को अपने रूटिन में शामिल करना शुरू कर दीजिए। हलासन पाचन क्रिया में सुधार करके गैस,कब्ज, पेट में ऐंठन और मल त्याग में परेशानी जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इतना ही नहीं हलासन का नियमित अभ्यास उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तनाव और मांसपेशियों में तनाव जैसी समस्याओं से भी निपटने में मदद कर सकता है। आसान शब्दों में कहें तो हलासन एक ऐसा आसन है जिसके रोजाना अभ्यास से आप सिर से लेकर पैर तक की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। हलासन को अंग्रेजी में प्लो पोज के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं रोजाना हलासन का अभ्यास करने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या फायदे।

 

हलासन के फायदे-

मोटापा-

बढ़ते वजन और पेट की चर्बी को कम करने के लिए हलासन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हलासन के नियमित अभ्यास से पेट की अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होने लगती है। बता दें, हलासन करने के बाद कुछ सेकेंड तक उसी अवस्था में बने रहे तभी इसका ज्यादा फायदा मिलेगा।

 

कमर दर्द रखें दूर-

ऑफिस में लगातार 8 से 10 घंटे बैठकर काम करने से कई बार लोगों को कमर दर्द की शिकायत रहने लगती है। ऐसे में इस समस्या से राहत दिलाने में हलासन बेहद फायदेमंद हो सकता है। लगातार इस आसन का अभ्यास कमर दर्द की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

 

मजबूत पाचन तंत्र-

हलासन के नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र मजबूत बनता हैं। हलासन करने से पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता हैं, जिससे वो मजबूत होती हैं और पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस,एसिडिटी,अपच व कब्ज दूर होने लगती हैं।

 

चेहरे का ग्लो-

हलासन का अभ्यास करते समय खून का बहाव चेहरे की तरफ ज्यादा रहता है, जिसकी वजह से चेहरे तक ब्लड का सर्कुलेशन और ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है। नतीजतन, चेहरे का ग्लो बढ़ता है, चेहरे की स्किन टाइट बनी रहती हैं और झुर्रियों की समस्या दूर होती है।

 

इम्यूनिटी बूस्ट करता है-

थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबत बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आसन रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं की सेहत को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

 

हलासन कैसे करें –

हलासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपनी बाजुओं को अपने शरीर के बगल में रखें, हथेलियां नीचे की ओर रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने पैरों को फर्श से 90 डिग्री के कोण तक उठाएं। ऐसा करते हुए अपने कूल्हों को जमीन से ऊपर उठाने के लिए अपने पेट की मांसपेशियों का उपयोग करें। ऐसा करते हुए अपने पैरों को ऊपर की ओर लाएं। जैसे ही आपके पैर आपके सिर से आगे बढ़ें, अपनी पीठ को अपने हाथों से सहारा दें। धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं। ऐसा तब तक करें जब तक कि आपके पैर की उंगलियां आपके सिर के पीछे फर्श को न छू जाएं। यदि आपके पैर की उंगलियां फर्श तक नहीं पहुंचती हैं, तो अपने पैरों को हवा में रखते हुए आरामदायक स्थिति बनाए रखें। अब अपनी पीठ को फर्श से सीधा रखें और अपनी ठुड्डी को अपनी छाती से सटा लें। ऐसा करते हुए गहरी सांस लें और इस मुद्रा में जब तक आरामदायक हो तब तक बने रहें। इसके बाद अपनी पुरानी पोजीशन में वापस आ जाएं।

NEWS SOURCE :livehindustan

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 Halasana increases facial glow by getting rid of obesity Know the benefits and method of doing it
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.