Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Home » जानिए क्या है पूरा मामला, हरियाणा के यूट्यूबर बॉबी कटारिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानिए क्या है पूरा मामला, हरियाणा के यूट्यूबर बॉबी कटारिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा के यूट्यूबर बॉबी कटारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  नौकरी के नाम पर विदेश भेजकर बंधक बना साइबर ठगी कराने के मामले में यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक बॉबी कटारिया पर यूपी मूल के दो युवकों से लाखों रुपए लेकर उन्हें वैन्टाईन भेजकर बंधक बना चाईनीज कम्पनी में ले जाने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि वहां युवकों के साथ मारपीट करके, पासपोर्ट छीन लिए गए और उन्हें अमेरिकन लोगों के साथ साईबर फ्रॉड करने को मजबूर किया गया। युवक मौका पाकर वहां से भाग निकले और इंडियन एंबेसी पहुंच वापिस इंडिया आए। पीड़ित युवकों का आरोप है कि जिस कम्पनी में उन्हें बंधक बनाया गया, वहां करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी करके लाए गए थे। जिनमें महिलाए भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार व हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के टच में थे। बॉबी के यूट्यूब चैनल एमबीके का साथ में उन्होंने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा। जिसके बाद उन्होंने बॉबी कटारिया से सम्पर्क किया। बॉबी ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलवाने झांसा देकर अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया।

जिसके बाद अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला। कटारिया के कहने पर 13 फरवरी को उसके आफिस के खाता एमबीके ग्लोबल वीजा प्राईवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बॉबी कटारिया ने वैन्टाईन की टिकट भिजवायी। 28 मार्च को कटारिया के कहने के मुताबिक एयरपोर्ट पर 50 हजार रुपए यूएसडी में बदलवाकर वैन्टाईन की फ्लाईट में बैठ गया।

इसी प्रकार उसके दोस्त मनीष तोमर से भी लाखों रुपए सिंगापुर भेजने के नाम पर लिए गए, लेकिन उसे भी वैन्टाईन की फ्लाईट में बैठा दिया गया। जब दोनों वैन्टाईन के एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां उन्हें अभी नाम का एक युवक मिला। जिसने खुद को बॉबी कटारिया का दोस्त व पाकिस्तानी एजेंट बताया। इसके बाद नावतुई स्टेशन से अभी ने टैक्सी द्वारा उन्हें गोल्डन ट्रैंगल भेजा।

जहां पर उन्हें अंकित शौकीन व नितीश शर्मा उर्फ रॉकी नामक युवक मिले। जो उन्हें बेनामी चाईनीज कम्पनी में ले गये। वहां पर दोनों दोस्तों के साथ मारपीट की गई और उनके पासपोर्ट छीन लिए गए। वहीं उन्हें अमेरिकन लोगों के साथ साईबर फ्रॉड करने को मजबूर किया गया। दोनों को धमकी दी गई कि गई कि यदि उनके अनुसार काम नहीं किया गया तो इंडिया नहीं पहुंच सकोगे, उन्हें यहीं मार दिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच ने आरोपी बॉबी कटारिया को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

NEWS SOURCE : chopaltv

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #Viral_news #Social_Media_news #video #viral #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Bobby Kataria news faridabadnews faridabadnews24 Haryana's YouTuber Bobby Kataria arrested by police know what is the whole matter?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    LIC Scheme: LIC की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 7,000 रुपये, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका!

    March 9, 2026

    बोलीं मेरे शरीर को पूरा निचोड़ लिया… फिल्म ‘शैतान’ की एक्ट्रेस ने खोला राज

    March 9, 2026

    चिल्लाती रही नाबालिग, फिर भी दरिंदों को नहीं आई तरस पैर बांधकर खेत में किया रेप

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.