Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़ाई में भी लगेगा मन, ज्यादा समय तक एक जगह नहीं बैठता बच्चा, तो ये टिप्स आएंगे काम

पढ़ाई में भी लगेगा मन, ज्यादा समय तक एक जगह नहीं बैठता बच्चा, तो ये टिप्स आएंगे काम

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Parenting Tips: पढ़ाई-लिखाई बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए काफी जरूरी होती है। हालांकि, हर बच्चा एक जैसा नहीं होता, इसलिए उनके पढ़ने का तरीका भी अलग-अलग होता है। कुछ बच्चे आसानी से एक जगह बैठकर शांति से पढ़ लेते हैं, तो वही कुछ का मन पढ़ाई में कम और खेलने में अधिक लगता है। ऐसे में उन्हें पढ़ाना काफी मुश्किल काम हो जाता है।

हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उनका बच्चे अच्छे से मन लगाकर पढ़े, ताकि वे जीवन में एक बेहतर इंसान बन सके और सफलता हासिल कर सके। इसके लिए वे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कभी प्यार से समझाकर, तो कभी डांट-डपटकर। लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए जरूरी है कि पेरेंट्स भी उनके साथ सक्रिय बनें और उनके पढ़ाई के माहौल में कुछ जरूरी बदलाव करें, जिससे उनका पढ़ाई में मन लगना शुरू हो। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे, जो आपके बच्चे की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं और वे बिना रोए-धोए भी पढ़ सकते हैं।

पढ़ाई का समय निश्चित करें

रोज पढ़ाई करने के लिए बच्चों का समय निश्चित होना चाहिए। इससे उनमें एक आदत बनेगी कि इस समय से इस समय इन्हें पढ़ना है। इससे उनका ध्यान बार-बार इधर-उधर कम भटकेगा। साथ ही, वे पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्ध भी बनेंगे। कोशिश करें कि इस समय में वे रोज एक नई चीज को सीखें, ताकि उनकी रूचि बढ़ें और वे पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी होते रहें।

शांत माहौल रखें

कुछ बच्चे बहुत चंचल स्वभाव के होते हैं और उनका ध्यान आसानी से इधर-उधर भटकता रहता है। इसलिए उनके पढ़ाई का स्थान किसी शांत जगह पर होना चाहिए। कोशिश करें कि इस समय घर में शांति रहे और गाने चलाने या टीवी आदि का चलाएं। साथ ही, उनके पास से फोन वगैरह भी दूर रखें। जब उन्हें पढ़ाई के लिए इसकी जरूरत हो, तब ही अपनी निगरानी में इनका इस्तेमाल करने दें।

कार्यों को छोटे-छोटे भागों में बांटे

छोटे बच्चे किसी भी काम को करने में बहुत जल्दी ऊब जाते है। ऐसे में उनकी पढ़ाई के कामों को छोटे छोटे भागों में बांट देना चाहिए जिससे उनका इंट्रेस्ट बना रहता है।

शिक्षण प्रक्रिया में सक्रिय बने रहना

पढ़ाई की प्रक्रिया में सक्रिय रहना बच्चों की सोचने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसलिए बच्चों में नोट्स तैयार करना,मुख्य बिंदुओं को नोट करना और बाद में उसकी जानकारी हासिल करना और प्रश्न पूछना जैसी आदतों को बढ़ावा देना चाहिए।

पढ़ाई के बीच ब्रेक जरूर दें

छोटे बच्चे ज्यादा समय तक एक जगह टिक नहीं सकते। इसलिए उनकी पढ़ाई में उन्हें 10-15 मिनट का ब्रेक जरूर दें। इससे वे तरोताजा महसूस करेगें और फिर से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पायेंगे।

हाइड्रेशन और संतुलित आहार का ध्यान रखें

स्वस्थ्य शरीर ही स्वस्थ्य मानसिकता को बढ़ावा देती है। इसलिए बच्चों के संतुलित आहार और हाइड्रेशन का खयाल रखना भी जरूरी है। उन्हें हेल्दी खाना दें और समय से खाना खिलाएं।

NEWS SOURCE : jagran

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 he will be interested in studies too If your child does not sit at one place for a long time then these tips will be useful.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.