Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुले में करो लघुशंका, ये हैं राजधानी के रेलवे स्टेशन… न पानी, न पंखा

खुले में करो लघुशंका, ये हैं राजधानी के रेलवे स्टेशन… न पानी, न पंखा

faridabadnews24By faridabadnews24May 31, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

(Delhi Hindi News) 45-46 डिग्री तापमान के बीच आपको एक ऐसी जगह इंतजार करने के लिए कहा जाए, जहां न पंखा है, न बैठने के लिए न बैंच और पीने के लिए पानी भी नहीं हैं। छत के नाम पर केवल टीनशेड। ऐसी जगह किसी गांव-कस्बे में नहीं है, देश की राजधानी में है। हम बात कर रहे हैं, दिल्ली के आजादपुर रेलवे स्टेशन की। आदर्श नगर रेलवे स्टेशन और मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन पर भी यात्री कमोबेश ऐसी ही स्थितियों से जूझते मिले। बड़ी संख्या में यात्री लू के थपेड़ों के बीच अपनी ट्रेन का इंतजार करते मिले। यात्रियों को गर्मी और लू से बचाने के लिए रेलवे मंत्रालय ने क्या विशेष प्रबंध किए हैं, इसकी पड़ताल के लिए दैनिक जागरण ने गुरुवार को राजधानी के तीन रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

दिल्ली आजादपुर रेलवे स्टेशन पर अपने बेटे के साथ जमीन पर बैठे सुभाष चंद्र मिले। अपने गांव सलेहपुर चंदवाड़ा (हाथरस) जाने के लिए आधे घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे सुभाष चंद्र ने बताया कि वे पिछले 18 साल से दिल्ली से हाथरस आ-जा रहे हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर न कभी पंखा देखा और न पानी।

टीनशेड जरूर लगाए गए हैं, लेकिन किसी भी जगह बैंच नहीं लगाए हैं। दिल्ली के शकूरपुर में रहने वाले सुभाष चंद्र ने बताया कि इतनी तेज गर्मी में 30 मिनट से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक-एक मिनट गुजारना मुश्किल हो रहा है। पड़ताल में सामने आया कि इस स्टेशन पर पानी की आपूर्ति व स्टोरेज की कोई व्यवस्था ही नहीं है।

कपड़े में लिपटा बोरवेल जरूर नजर आया, लेकिन इस बोरवेल का न टंकी से कनेक्शन मिला, न मोटर से। किसी यात्री के लिए हलक तर करने के लिए एक बूंद भी नहीं है। इससे भी अचरज की बात यह है कि पूरे स्टेशन पर कहीं कोई टायलेट नहीं मिला। महिला और पुरुष यात्रियों को खुले में ही टायलेट जाना पड़ता है।

आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर एक पंखा, वो भी बंद मिला

आदर्श नगर रेलवे स्टेशन भी लगभग आजादपुर रेलवे स्टेशन जैसा ही हाल मिला। यहां टीनशेड के नीचे पर्याप्त संख्या में बैंच मिले, लेकिन पंखा केवल एक नजर आया। लेकिन, वह भी बंद था। लोगों ने बताया कि इस पंखे का कनेक्शन ट्यूब लाइट से है। शाम होने पर जब ट्यूबलाइट चालू होगी, तभी पंखा चलेगा। पंखे की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री पेड़ की छांव में बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे। इस रेलवे स्टेशन पर पानी का इंतजाम तो है, लेकिन पानी के खारेपन की वजह से इसका इस्तेमाल खुद रेलवे कर्मचारी और अधिकारी भी नहीं करते हैं।

मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन में कोई पंखा नहीं

मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को गर्मी से बचाव के प्रबंध न के बराबर मिले। इस रेलवे स्टेशन पर टीनशेड और बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था तो है, लेकिन पूरे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक भी पंखे का इंतजाम नहीं मिला।इसके अलावा पीने के पानी के नाम पर दो मटके दिखाई दिए। इसके अलावा प्लेटफार्म पर पीने के पानी का बूथ बनाया है, लेकिन वहां नल में पानी नहीं आ रहा है। नल की टोंटी भी टूटी अवस्था में है।

यात्रियों ने क्या कहा

सोनीपत से यहां रिश्तेदारी में आईं हैं।वापस सोनीपत जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही हैं। प्यास लगी है, लेकिन यहां पीने का पानी नहीं है।बैठने के लिए बैंच भी नहीं है।पानी, बैंच, पंखे का प्रबंध तो होना ही चाहिए।

संगीता, यात्री

आजादपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है।भीषण गर्मी के दौर में यात्रियों के लिए न बैठने के लिए बैंच हैं और न पंखा।स्टेशन तक पहुंचने के लिए रास्ते भी नहीं हैं।स्टेशन आते समय उनकी सास गिरकर चोटिल हो गईं।

इंदू, यात्री

आजादपुर रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2008-2009 में पानी की टंकी बनाई गई थी।लेकिन, आज तक उसमें पानी नहीं पहुंचा।जबकि, बोरवेल भी है। लेकिन टंकी तक पानी पहुंचाने की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है। इसलिए रेलवे स्टेशन पर पानी का प्रबंध नहीं है।

दीपक, स्थानीय निवासी

आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार का काम चल रहा है। पानी के खारेपन की समस्या दूर करने के लिए जल्द ही आरओ लगाया जाएगा।आजादपुर रेलवे स्टेशन की जरूरतों की सूची बनाई गई है। आदर्श नगर स्टेशन का काम पूरा होने के बाद आजादपुर स्टेशन पर काम शुरू होगा।

राम किशन, स्टेशन अधीक्षक,आदर्श नगर रेलवे स्टेशन

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 no fan these are the railway stations of the capital... no water Urinate in the open
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.