
फरीदाबाद: (Faridabad Lok Sabha Chunav Result 2024) आज 4 जून है। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम का रिजल्ट का दिन। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election Results 2024) का चुनाव परिणाम आएगा। इसी कड़ी में दिल्ली सीमा से सटी आद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच सीधी फाइट है।
अब किसकी जय होगी और किसकी पराजय। इसका फैसला तो अब से कुछ घंटों पता चल जाएगा। 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार भारी मतों से जीतने वाले बीजेपी (Haryana BJP) के उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) की टक्कर कांग्रेस (Haryana Congress) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप (Mahender Pratap Singh) से है। बता दें इस लोकसभा सीट (Haryana lok sabha chunav Result 2024 Hindi News) पर 25 मई को 7वें चरण में शहर की 2274 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने मतदान किया था। जिसमें 24,36,637 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इस लोकसभा क्षेत्र में फरीदाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्र जबकि पलवल जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
चुनाव मैदान में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, बसपा प्रत्याशी किशन ठाकुर, इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया और जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा सहित कुल 24 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
फरीदाबाद लोकसभा सीट
2019 में कृष्णपाल ने फिर से कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को हराया
| पार्टी | प्रत्याशी प्राप्त | प्राप्त वोट | (प्रतिशत में) |
| भाजपा | कृष्ण पाल गुर्जर | 913,222 | (68.08%) |
| कांग्रेस | अवतार सिंह भड़ाना | 274,983 | (20.07%) |
2014 में कृष्ण पाल ने अवतार सिंह भड़ाना को हराया
| पार्टी | प्रत्याशी | प्राप्त वोट | (प्रतिशत में) |
| भाजपा | कृष्ण पाल गुर्जर | 652,516 | (57.07%) |
| कांग्रेस | अवतार सिंह भड़ाना | 185,643 | (16.045%) |
फरीदाबाद शहर को जानें
फरीदाबाद, हरियाणा के 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह हरियाणा का प्रमुख शहर है। इसे 1607 में शेख फरीद, जहांगीर के खजांची ने बनवाया था। यह दिल्ली से 25 किलोमीटर दक्षिण मे स्थित है। यह 15 अगस्त 1979 में हरियाणा का 12वां जिला बना था।
आज फरीदाबाद (Faridabad News) अपने उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। हरियाणा की आय का एक बड़ा हिस्सा फरीदाबाद से ही आता है। फरीदाबाद की बड़खल झील बहुत ही खूबसूरत है और काफी फेमस है। यहां पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है जहां मत्था टेकने कई श्रद्धालु आते हैं।
- फरीदाबाद: दौलतराम खान धर्मशाला में जारी बड़खल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में कल पड़े 8995 वोट में से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को मिले 5874 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को मिले 2848 वोट
NEWS SOURCE : jagran
