Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस तरह करने से मिलेगा फायदा, गैस्ट्रिक हो या एसिडिटी की समस्या बेहद असरदार हैं ये 2 योगासन

इस तरह करने से मिलेगा फायदा, गैस्ट्रिक हो या एसिडिटी की समस्या बेहद असरदार हैं ये 2 योगासन

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिजी लाइफस्टाइल, खानपान की खराब आदतें और वर्कआउट की कमी की वजह से ज्यादातर लोग एसिडिटी और पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी रोजाना सुबह उठते ही पेट फूला हुआ महसूस करते हैं तो ये 2 योगासन एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या दूर करके पेट की गैस बाहर निकालने में भी मदद कर सकते हैं।

बालासन-

बालासन करने से शरीर को आराम मिलता है और धीरे-धीरे पेट के अंगों की मालिश होती है, जिससे पेट में फंसी हुई गैस बाहर निकल जाती है। यह आसन गैस की समस्या ही नहीं बल्कि नर्वस सिस्टम को भी शांत करके तनाव को कम करने में मदद करता है। जिससे व्यक्ति का पाचन बेहतर बनता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। ऐसा करते समय आपके हिप्स आपकी एड़ियों पर होने चाहिए और आगे की तरफ दोनों घुटने एक-दूसरे से टच होने चाहिए। साथ ही पीछे की तरफ दोनों पैर के अंगूठे आपस में मिले हुए होने चाहिए। अब सांस भीतर भरते हुए अपने दोनों हाथ ऊपर की तरफ ले जाएं और सांस छोड़ते हुए अपने हाथों को मुंह के सामने नीचे की तरफ लाएं और इतना झुक जाएं कि आपका पेट आपके घुटनों को छूने लगे। ध्यान रखें ऐसा करते समय आपको पीछे की तरफ से उठना नहीं है। अब अपने हाथों को थोड़ी देर आगे की तरफ खींचकर फैलाए रखें,अब सांस भरते हुए फिर से ऊपर की ओर उठें और सांस छोड़ते हुए हाथों को ध्यान लगाने की अवस्था में ले जाएं। ऐसा करने के साथ आपका एक सेट पूरा हो गया है। ऐसा आपको 3 से 4 बार करना है।

अपानासन मुद्रा आपके पेट पर सीधा दबाव डालती है, जिससे पेट में फंसी हुई गैस बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह मुद्रा पेट के अन्य हिस्सों को हल्की मालिश देती हुई बेचैनी और ब्लोटिंग की समस्या को दूर या कम करने में मदद करती है। अपानासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर योगा मेट बिछाकर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। इसके बाद आप अपने दोनों घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ लें। ऐसा करते हुए सांस छोड़ते हुए, दोनों घुटनो को छाती से मिलाने की कोशिश करें। अब आप अपने दोनों हाथों से घुटनो को अच्छे से पकड़ लें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके कंधे जमीन पर ही टिके हुए हों। कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें और फिर सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Doing it this way will give you benefits faridabadnews faridabadnews24 these 2 yogasanas are very effective whether it is gastric or acidity problem
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.