Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लिस्ट में ये नाम हैं शामिल, यूपी के इन दिग्गज नेताओं को केंद्र सरकार में मंत्री बना सकती है भाजपा

लिस्ट में ये नाम हैं शामिल, यूपी के इन दिग्गज नेताओं को केंद्र सरकार में मंत्री बना सकती है भाजपा

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कानपुर: मतगणना के बाद अब तरह-तरह के समीकरण बनाए जा रहे हैं। एक समीकरण है कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अब कोई मंत्री पद नहीं बचा है, ऐसे में जो प्रत्याशी जीते हैं उनकी आस बंध गई है। सभी के नामों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा के हाथ से बुंदेलखंड का बड़ा हिस्सा फिसल गया है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति भी हार चुकी हैं। ऐसे में उन्नाव के साक्षी महाराज, अकबरपुर के देवेंद्र सिंह भोले, फर्रुखाबाद के मुकेश राजपूत लगातार तीसरी जीत को लेकर चर्चा में हैं।

कन्नौज-इटावा बेल्ट पर भाजपा को हुए खासा नुकसान

कन्नौज-इटावा बेल्ट में भाजपा को खासा नुकसान हुआ। फर्रुखाबाद सीट ही पार्टी किसी तरह बचा पाई है। यह बिंदु भी मुकेश राजपूत के नाम को मजबूत कर रहा है। वहीं, देवेंद्र सिंह भोले और साक्षी महाराज का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है। इतना ही नहीं झांसी से जीते अनुराग शर्मा भी बुंदेलखंड में अकेले जीतने की वजह से मंत्री पद पाने के लिए गिने जा रहे नामों में आगे हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक, बुंदेलखंड को फिर से मजबूत करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी भी जा सकती है। वहीं, कानपुर सीट से जीते रमेश अवस्थी की ऊपरी स्तर पर पहुंच का अहसास सभी को है। उन्हें अपने चुनाव प्रचार के दौरान ही कई बार भाजपा नेताओं ने भावी मंत्री के रूप में संबोधित किया है।

NEWS SOURCE : jagran

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party BJP can make these big leaders of UP ministers in the central government faridabadnews faridabadnews24 These names are included in the list
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.