Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मैनपुरी में बना दिया ये रिकॉर्ड, डिंपल भाभी पड़ीं सब पर भारी, अखिलेश-धर्मेंद्र सबको पछाड़ा

मैनपुरी में बना दिया ये रिकॉर्ड, डिंपल भाभी पड़ीं सब पर भारी, अखिलेश-धर्मेंद्र सबको पछाड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24June 7, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने परिवार के लोगों के मुकाबले अधिक वोटों से जीत हासिल की हैं. डिंपल यादव 2024 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी से लड़ा था, जहां उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार जयवीर सिंह से था. एक तरफ डिंपल यादव को कुल 5 लाख 98 हजार 526 वोट मिले. वहीं जयवीर सिंह को 3 लाख 76 हजार 887 वोट मिले हैं. डिंपल यादव ने 2 लाख 20 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कीं. इस जीत के साथ डिंपल यादव चौथी बार संसद पहुंच रही हैं.

डेढ़ लाख वोट से अखिलेश यादव ने जीता लोकसभा चुनाव
वहीं कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़े अखिलेश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक को 1 लाख 51 हजार से अधिक मतों से हराया है. अखिलेश यादव को कुल 6 लाख 42 हजार 292 वोट मिले. वहीं सुब्रत पाठक को 4 लाख 71 हजार 370 वोट मिले. जबकि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के छोटे भाई धर्मेंद्र यादव ने 1 लाख 62 हजार से अधिक मतों से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को हराया. धर्मेंद्र यादव को 5 लाख 8 हजार 239 वोट मिले. जबकि दिनेश लाल यादव को 3 लाख 47 हजार 204 वोट मिले.

2009 में डिंपल यादव ने लड़ा था पहला लोकसभा चुनाव
डिंपल यादव ने 2009 में राजनीति की शुरुआत की. 2009 में वह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उपचुनाव के मैदान में उतरी थीं. दरअसल, यह सीट उनके पति अखिलेश यादव द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. उस वक्त डिंपल यादव का मुकाबला कांग्रेस के राज बब्बर से था. डिंपल यादव यह चुनाव हार गई थीं. वहीं 2012 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया. इसके बाद फिर डिंपल यादव ने यहां से चुनाव लड़ा और निर्विरोध जीत गई.

मैनपुरी के उपचुनाव में 2.8 लाख वोटों से डिंपल यादव ने जीता था चुनाव
वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट को बचाए रखा. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव यह सीट बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक से हार गईं. वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव ने उपचुनाव लड़ा और 2.8 लाख वोटों से फिर जीत गईं l

NEWS SOURCE : news18

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party Akhilesh-Dharmendra defeated everyone Dimple Bhabhi overtook everyone faridabadnews faridabadnews24 This record was made in Mainpuri
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.